इस बार ये गलती कर दी तो एशिया कप हाथ से निकल जाएगा, संभल जाओ सूर्यकुमार यादव!
Updated on
26-09-2025 02:32 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया इस मैच से पहले काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक कमजोर कड़ी भी है। वो कड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या एशिया कप 2025 के दौरान पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं, लेकिन फाइनल मैच से पहले उन्हें अपने फॉर्म को हासिल करने के लिए एक आखिरी मौका मिलेगा।
दरअसल टीम इंडिया पहले ही फाइनल में पहुंच गई है और एशिया कप के सुपर 4 राउंड में उनका एक मैच बच रहा है। यह मुकाबला टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। सूर्या इस मकुाबले का इस्तेमाल अपने फॉर्म को फिर से हासिल करने के लिए कर सकते हैं, ताकि एशिया कप फाइनल से पहले टीम इंडिया की इकलौती कमजोर कड़ी भी मजबूत हो जाए, लेकिन इसके लिए सूर्या को खुदको पुश करना होगा।
सू्र्या को मिला था मौका
सूर्यकुमार यादव को इस एशिया कप में एक मौका मिला था, जब वह अपनी खराब बल्लेबाजी में कुछ सूधार कर सकते थे। यह मैच था ओमान के खिलाफ। आम तौर पर देखा गया है कि जब भी कोई खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजर रहा होता है, वह किसी कमजोर टीम के खिलाफ अच्छी पारी खेलकर अपने खोए हुए फॉर्म को हासिल करते हैं। सूर्या ने लेकिन ओमान के खिलाफ ऐसा नहीं किया और 8 विकेट गिरने के बाद भी वह इस मैच में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…