एशिया कप में पाकिस्तान के न होने पर क्या बोले भारतीय कप्तान?
12वां हॉकी एशिया कप पाकिस्तान के बिना खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने कहा, 'अगर एशिया कप में पाकिस्तान की टीम खेलती, तो फैंस का मनोरंजन होता। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान फैंस की भावनाएं जुड़ी रहती हैं। किसी वजह से पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही, लेकिन भविष्य में कभी न कभी तो हम उनके खिलाफ खेलेंगे ही।'
बिहार पहली बार कर रहा मेंस हॉकी एशिया कप की मेजबानी
बिहार पहली बार पुरुष हॉकी एशिया कप की मेजबानी करने जा रहा है। हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद है कि उनकी टीम को यहां फैंस से काफी प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा, 'महिलाएं भी बिहार में हॉकी मुकाबले खेलकर गई हैं। उनके खेल को काफी सराहा गया। भारी संख्या में लोग उनका मुकाबला देखने आए। उम्मीद करता हूं कि पुरुष एशिया कप में भी ऐसा ही प्यार देखने को मिलेगा।'