जॉइंट ऑनरशिप में एक प्रॉपर्टी तो क्या दूसरी प्रॉपर्टी में मिलेगी टैक्स छूट, जानिए पूरी बात

Updated on 09-04-2024 03:07 PM
नई दिल्ली: फ्लैट की ऑनरशिप में पति और पत्नी का नाम शामिल करना आम बात है। इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) की मुंबई पीठ का हाल में आया एक फैसला कई लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। ITAT ने व्यवस्था दी है कि जॉइंट ऑनरशिप से पति या पत्नी की आयकर (IT) अधिनियम की धारा 54-F के तहत टैक्स छूट का दावा करने की पात्रता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह धारा लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन से संबंधित है। जब वह कोई पति या पत्नी दूसरी एसेट्स (जैसे भूमि, शेयर आदि) बेचती है और इससे हुई कमाई को किसी अन्य फ्लैट में निवेश करती है तो वह टैक्स बेनिफिट ले सकता है।

जब कोई टैक्सपेयर किसी भी संपत्ति (हाउस प्रॉपर्टी के अलावा) की बिक्री से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन कमाता है, तो इस पर लगने वाले टैक्स को रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में निवेश करके बचाया जा सकता है। कितनी छूट मिलेगी, यह नए घर में निवेश की गई राशि पर निर्भर करती है। यदि निवेश की गई रकम नेट सेल की राशि से कम है तो छूट प्रपोशनल होती है। इस छूट का दावा करने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी है। इनमें से एक शर्त यह है कि ऑरिजिनल एसेट की बिक्री की तिथि पर टैक्सपेयर के पास एक से ज्यादा मकान नहीं होना चाहिए। हाल ही में एस. सिंह से जुड़े एक मामले में ITAT ने व्यवस्था दी कि ऑरिजिनल एसेट की बिक्री के समय दो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज में जॉइंट ऑनरशिप टैक्सपेयर को आयकर अधिनियम की धारा 54F के तहत छूट का दावा करने से वंचित नहीं करता है।

क्या है मामला

इस मामले में टैक्सपेयर ने भोपाल में कृषि भूमि (यानी ऑरिजिनल एसेट) बेची थी और वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान 61.6 लाख रुपये का लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन अर्जित किया था। निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्होंने इसे एक नए मकान में निवेश किया और धारा 54F के तहत छूट का दावा किया। उनके मामले की जांच की गई और उसके द्वारा दी गई जानकारी से पता चला कि इस भूमि की बिक्री के समय उनके पास दो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज थीं। दोनों की जॉइंट ऑनरशिप थी। एक में उनके पति और दूसरी में उनके पिता जॉइट ऑनर थे। चूंकि उसके पास एक से अधिक मकान थे, इसलिए आईटी अधिकारी ने उनके क्लेम को खारिज कर दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…