30 दिन में नहीं किया क्लेम तो फ्लैट हो जाएगा निरस्त, बायर्स की बढ़ गई चिंता, लगाया ये आरोप

Updated on 22-04-2024 02:29 PM
नोएडा: नोएडा-ग्रेनो में आम्रपाली के 10 प्रॉजेक्टों में 492 घर खरीदारों को फ्लैट का हैंडओवर लेने के लिए अगले 30 दिन का अंतिम नोटिस रविवार को दिया गया है। अगर ये लोग 30 दिन में हैंडओवर नहीं लेते हैं तो इनके फ्लैट निरस्त कर दिए जाएंगे। कोर्ट रिसीवर की ओर से इसके लिए विज्ञापन के माध्यम से सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों के नाम पर आम्रपाली के कस्टमर डेटा में ये फ्लैट हैं वे उनका हैंडओवर लेने नहीं आ रहे हैं। बायर असोसिएशन व अन्य लोगों का आरोप है कि उनसे 12-14 साल पुराने कई ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं जिन्हें अब उपलब्ध कराना संभव नहीं है। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी उन्हें फ्लैट नहीं दिए जा रहे और अब विज्ञापन जारी कर अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। इससे बायर्स का तनाव बढ़ गया है। उन्हें डर है कि उनके जीवन भर की कमाई से खरीदा गया फ्लैट उनके हाथ से निकल जाएगा।

बता दें कि पिछले दिनों कोर्ट रिसीवर व उनकी टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम्रपाली के सभी प्रॉजेक्टों को मार्च 2025 तक पूरा करने का दावा किया था। उस समय भी यह सवाल उठा था कि 10 हजार से ज्यादा फ्लैट अब भी ऐसे हैं जो एक साल से तैयार होने के बावजूद हैंडओवर नहीं हुए हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? इसके जवाब में बताया गया था फ्लैट लेने के लिए लोग जरूरत के अनुसार दस्तावेज नहीं दिखा पा रहे हैं। इस वजह से इन फ्लैटों का हैंडओवर नहीं हो पाया है। इसी क्रम में कोर्ट रिसीवर ने रविवार को नोएडा-ग्रेनो के जो 10 प्रॉजेक्ट के 492 फ्लैटों की लिस्ट जारी की है उनमें अधिकांश ऐसे हैं जो डेढ़-साल से तैयार पड़े हैं लेकिन अभी तक इनका हैंडओवर नहीं हुआ है।

सेक्टर-62 के ऑफिस में जाएं बायर्स

फ्लैटों को क्लेम करने के लिए 30 दिन का अंतिम समय दिया गया है। इसके बाद अगर 21 मई तक कोई इन पर दावा करने नहीं आता है तो उन्हें निरस्त कर एनबीसीसी बेचने के लिए स्कीम निकाल सकती है। पांच साल से कोर्ट रिसीवर की निगरानी में आम्रपाली के प्रॉजेक्टों में काम किया जा रहा है। जिन 492 फ्लैटों की लिस्ट रविवार को जारी की गई है इनमें से काफी ऐसे हैं जिन्हें इससे पहले डिफॉल्टर फ्लैटों की लिस्ट में भी जारी किया गया था। इसके बाद कई फ्लैटों का हैंडओवर हो गया है। अब यदि इनमें से किसी को फ्लैट का क्लेम करना है तो सेक्टर-62 में आम्रपाली के ऑफिस में जाकर दाव करे।

हैंडओवर नहीं हो रहे फ्लैट

आम्रपाली बायर्स की असोसिएशन में सक्रिय घर खरीदार दीपांकर का कहना है कि जिन लोगों की लिस्ट अंतिम नोटिस के साथ रविवार को जारी की गई है इनमें अधिकांश फ्लैट ऐसे हैं जिनका क्लेम करने के लिए लोग दो-तीन साल से चक्कर काट रहे हैं। 12-14 साल पुराना बैंक स्टेटमेंट मांगा जा रहा है। कई बायर्स ने प्राइवेट बैंकों से लोन लिए थे जो अब बंद भी हो गए हैं। ऐसे में ये लोग कहां से बैंक स्टेटमेंट दें। वहीं बिल्डर ने उस समय तमाम लोगों को आधे-अधूरे कागजात दिए थे। कई लोगों ने कैश में काफी पैसा दे रखा है। कुछ लोगों को आम्रपाली वालों ने उनके बकाया बिल के एवज में फ्लैट दे दिए थे जिनके क्लेम को अब माना नहीं जा रहा। लोग परेशान घूम रहे हैं। कई फ्लैट ड्यूल अलॉटमेंट वाले हैं जिनके मामलों का निस्तारण नहीं हो रहा है। ऊपर से कहा जा रहा है कि लोग क्लेम नहीं कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि क्लेम करने के बाद भी उनसे इतना ज्यादा फाइलिंग वर्क मांगा जा रहा है कि वे उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
 09 March 2026
बेंगलुरु: आप अक्सर हवाई यात्रा (Air Travel) करते रहते हैं तो इस तरह की घटना से आप भी परिचित होंगे। किसी का कीमती सूटकेस एयरलाइन की स्टाफ की गलती से…
 09 March 2026
नई दिल्ली: रेलवे अपनी एक दशक से भी ज्यादा पुरानी पीपीपी पॉलिसी में बड़े बदलाव की तैयारी में है। इसका मकसद निजी कंपनियों के लिए नीति को आकर्षक बनाना है। प्रस्तावित…
 09 March 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत आज डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर पहुंच गई। पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर के…
 09 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत में भी दिखाई दिया है। खाड़ी देशों से आने वाले तेल की सप्लाई कम…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…