बांग्लादेश ने भारत की सात बहनों को कुछ किया तो... यूनुस ने चीन को दिया न्योता तो भारतीय एक्सपर्ट ने चेताया, बताया क्या कर सकता है इंडिया

Updated on 01-04-2025 12:54 PM
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के इरादे भारत को लेकर कितने खतरनाक हैं, इसका खुलासा उनके बीजिंग दौरे से हो गया है। चीनी दौरे पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए यूनुस के अंदर भारत को लेकर भरी नफरत खुलकर बाहर आ गई। यूनुस की नजर पूर्वोत्तर के सात भारतीय राज्यों पर है। उन्होंने इसे पूरी तरह से लैंड लॉक्ड (जमीन से घिरा) क्षेत्र बताया और इस आधार पर बांग्लादेश को इस क्षेत्र के लिए हिंदमहासागर का एकमात्र संरक्षक घोषित कर दिया। मोहम्मद यूनुस की टिप्पणियों को विशेषज्ञों ने चौंकाने वाला बताया है, जो भारत के लिए चिंतित करने योग्य है।

यूनुस के बयान ने एक्सपर्ट को चौंकाया

बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी ने पूर्वोत्तर को भारत का अभियान अंग बताया है और जोर देकर कहा कि मोहम्मद यूनुस को ऐसा बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। एएनआई से बात करते हुए सीकरी ने कहा, मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का बयान बहुत चौंकाने वाला है। उन्हें ऐसा बयान देने का बिल्कुल भी अधिकार नहीं है। वह जानते हैं कि पूर्वोत्तर भारत का अभिन्न अंग है और हमने पूर्वोत्तर भारत से बंगाल की खाड़ी तक पहुंच के बारे में बांग्लादेश सरकार के साथ बहुत करीबी चर्चा की है और इस पर औपचारिक समझौते भी हुए हैं।

बांग्लादेश को दी खुली चेतावनी

पूर्व राजदूत ने बांग्लादेश को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह पूर्वोत्तर भारत को कनेक्टिविटी अधिकार देने में रुचि नहीं रखता है तो वह बदले में नदी तट के अधिकार की उम्मीद नहीं कर सकता। बांग्लादेश को यह स्पष्ट पता होना चाहिए और उन्हें इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने भारत से इस बयान की निंदा करने की मांग की।

बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान हैं साथ

रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल बख्शी ने यूनुस के बयान को चिंताजनक बताया कि बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान पूर्वोत्तर राज्यों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग सिलीगुड़ी कॉरिडोर के जरिए भारत को दबाने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत बांग्लादेश के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई कर सकता है, जिससे उनकी समुद्री पहुंच कट जाएगी। इसके साथ ही बांग्लादेश की आजादी के समय भारत की चूक की ओर भी ध्यान दिलाया।
बख्शी ने एएनआई से कहा, हमने बांग्लादेश बनाया, लेकिन बांग्लादेश बनाते समय हमने नक्शे से संबंधी कोई लाभ नहीं लिया। बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान हाल ही में चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) और भारत का गला घोंटने और फायदा उठाने पर बात कर रहे हैं। बांग्लादेश कह रहा है कि चीन को मदद करनी चाहिए और सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर निर्भर सात लैंड लॉक्ड भारतीय राज्यों में प्रवेश करना चाहिए।

भारत कैसे घोंट सकता है बांग्लादेश का गला?

बख्शी ने कहा, यूनुस पूर्वोत्तर के सात राज्यों में समस्या पैदा करने के लिए चीन को शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें अहसास नहीं है कि हम बांग्लादेश के विपरीत दिशा में भी ऐसा ही कर सकते हैं। हम समुद्र को काटकर उनका गला घोंट सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत सरकार स्थिति से अवगत है और उसने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, 'भारत सरकार मीडिया के पास जाकर इस बारे में शोर नहीं मचाएगी; सरकार पहले से ही कार्रवाई कर रही है। यूनुस को भी पता है कि भारत क्या करने जा रहा है'। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…