बहन का प्रमोशन कराना था, यूं प्यार हुआ', प्रिया सरोज-रिंकू सिंह ने किया लव स्टोरी का खुलासा

Updated on 14-02-2026 04:11 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्हें फिनिशर के रोल में प्लेइंग 11 में जगह मिली हुई है। रिंकू अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में रिंकू अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। दरअसल, पिछले साल ही रिंकू सिंह की सगाई सांसद प्रिया सरोज से हुई है। इस कपल को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब सवाल है कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। आइये आपको बताते हैं।

बहन के बिजनेस के प्रमोशन के चलते हुई थी बात शुरू

प्रिया सरोज की बहन अलीगढ़ में कपड़ों का बिजनेस करती हैं। उनके बिजनेस के प्रमोशनल शाउट आउट के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह से कॉन्टैक्ट किया गया था। बस यहीं से रिंकू और समाजवादी पार्टी की एमपी प्रिया की लव स्टोरी शुरू हुई। रिंकू ने न्यूज 24 के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि 2022 में कोविड-19 की मारामारी के दौरान सब कुछ शुरू हुआ था। दोनों की बातचीत 2022 में शुरू हुई थी।

प्रिया के पापा कराने वाले थे उनकी शादी

इंस्टाग्राम पर प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के एक इंटरव्यू की वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आई है, जिसमें प्रिया कहती हैं कि उनके पापा उनकी शादी कराने वाले थे और उन्होंने बड़ी मुश्किस से उसे टाला था। इसके बाद रिंकू सिंह खुलासा करते हैं कि प्रिया के भाई का उनके पास फोन आता है और उनसे पूछते हैं कि वह प्रिया से शादी कर लेंगे ना। इसके बाद रिंकू उन्हें कहते हैं, हां मैं शादी तो कर लूंगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…