मेरी 4 बीवियां और 100 से ज्यादा बच्चे... UAE के सईद मुसबाह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया अब क्या कर रहे
Updated on
24-09-2025 03:18 PM
अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात के एक शख्स के अपने बच्चों के बारे में दावे ने सभी को हैरान कर दिया है। अमीराती शोधकर्ता सईद मुस्बाह अल केतबी ने इस हफ्ते शारजाह इंटरनेशनल नैरेटर फोरम में एक अपने बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वे 100 से ज्यादा बच्चों के पिता हैं और उनकी 4 पत्नियां हैं। उनके इस रहस्योद्घाटन ने वहां मौजूद दर्शकों को आश्चर्य से भर दिया। इस वार्षिक फोरम का आयोजन शारजाह इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज में 22 से 26 सितम्बर तक किया जा रहा है। उनकी यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
अब बच्चों में भर रहे अमीराती मूल्य
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फोरम में बोलते हुए सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण में लगे अल केतबी ने बताया कि उनका ध्यान अपने बच्चों में अल सना (अमीराती मूल्य और शिष्टाचार) को स्थापित करने पर है। केतबी ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि वे सम्मान, पारिवारिक जिम्मेदारी और हमारे पूर्वजों की परंपराओं को सीखें।
वायरल हो रहा वीडियो
उन्होंने सामने बैठे दर्शकों से कहा, 'मेरी चार पत्नियां हैं और मुझे 100 से ज्यादा बच्चे हुए हैं। मैं अब भी उन सभी में अल सना के मूल्यों को स्थापित करने पर जोर देता हूं।' केतबी की टिप्पणियों का एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे अब तक सवा लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने उनके स्वास्थ्य और विरासत के प्रति प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए उनकी तारीफ की और शुभकामनाएं भी दीं
क्या है अल सना?
अल सना संयुक्त अरब अमीरात में पीढ़ियों से चले आ रहे मूल्यों का प्रतीक है। इसमें बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान, अतिथि सत्कार, विनम्रता, ईमानदारी, सहिष्णुता और परिवार, समुदाय और राष्ट्र के प्रति निष्ठा शामिल है। यह पारंपरिक अभिवादन, अमीराती पोशाक और अरबा भाषा जैसे रीति-रिवाजों के संरक्षण पर भी जोर देती है।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…