मुझे उसका पैर छूना पड़ा था... ऋषभ पंत की चोट पर शार्दुल ठाकुर का खुलासा, बताई अंदर की बात

Updated on 25-07-2025 12:50 PM
मैनचेस्टर: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जो मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन खेल के प्रति अपना जुनून दिखाया है। वही उनको दूसरे खिलाड़ियों से सबसे अलग बनाता है। ऋषभ को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन पैर में चोट लग गई थी। पैर सूज गया था और खून भी आ रहा था। उनके स्कैन की रिपोर्ट्स सामने आई तो पता चला कि उनको टो फ्रैक्चर हुआ है। दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आई थी कि पंत चोटिल होने के चलते अब 6 हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं।

ऐसे में हर किसी ने मान लिया था कि ऋषभ पंत अब मैनचेस्टर मे ंचल रहे टेस्ट में और बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आएंगे। लेकिन, शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम से बाहर आए, उन्होंने सीढ़ियां उतरी और मैदान में बैटिंग करने पहुंच गए। पंत का यह जुनून यह जज्बा देखकर हर कोई उनको सलाम कर रहा था। पंत ने फिर अपना अर्धशतक पूरा किया और 54 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शार्दुल ठाकुर ने ऋषभ पंत के दोबारा बैटिंग करने के लिए आने पर बड़ा बयान दिया है।

शार्दुल ठाकुर ने ऋषभ पंत को लेकर क्या कहा?

शार्दुल ठाकुर ने ऋषभ पंत के फिर से बैटिंग करने को लेकर कहा, 'मुझे लगता है शुरू से हमारा यही प्लान था। मेडिकल टीम ने काफी एफर्ट डाले हैं। उनको बधाई। वह पंत को फील्ड पर फिर से ला सकते थे। वे थोड़ी देर बल्लेबाजी कर सकता था। उसने की भी। उसने टीम के लिए जो रन बनाए वो काफी अहम थे।

काफी दर्द में था...

शार्दुल ठाकुर ने आगे कहा, 'और हां, वह काफी ज्यादा दर्द में था। हमने उसे कई जबरदस्त चीजें करते हुए देखा है और यह एक और कमाल की चीज थी जो उसने टीम के लिए की।' पंत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने को लेकर ठाकुर ने कहा, 'यह उसका और मेडिकल टीम का कॉल था। सुबह हमे लगा कि शायद वो बल्लेबाजी कर सकता है। पहले, मुझे उसका पैर छूना पड़ा था और देखना पड़ा था कि वह सही से चल भी सकता है या नहीं। अगर वह ढंग से चल सकता है तो हम फिर बल्लेबाजी के बारे में बात कर सकते हैं।'

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…