'सुहागरात सुनकर मुझे टेंशन हो जाता है, मैं वो रात कभी भूलूंगा नहीं', सुनील शेट्टी ने सुनाया 'बॉर्डर' का किस्सा

Updated on 29-07-2025 02:21 PM
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर नहीं आएंगे। उनके बेटे अहान शेट्टी दिखाई देंगे। मगर उन्होंने उस मूवी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। बताया है कि कैसे उन्होंने फिल्म का रोमांटिक ट्रैक 'तो चलूं...' शूट किया था। सुहागरात पर आधारित इस गाने के दौरान उन्होंने किन मुश्किलों का सामना किया था, सबकुछ बताया है। एक्टर के मुताबिक, वह इस शूटिंग को लाइफ में कभी नहीं भूलेंगे।

सुनील शेट्टी ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में 'बॉर्डर' के गाने की शूटिंग के बारे में बताया कि वह डरे हुए थे क्योंकि वह 'सुहागरात' सॉन्ग था। उन्होंने कहा, 'सुहागरात सुनकर मुझे टेंशन हो जाता था कि कैसे शूट करेंगे। क्या करेंगे? लेकिन जब जेपी जी ने गाना सुनाया, तो मैं एकदम क्लियर था कि एक ही आदमी है जो ये गाना ऐसे शूट कर सकता है और जेपी जी ने शूट किया वैसे। वो सबसे यादगार गाना और शूट है, जिसे मैंने किया। इतनी खूबसूरती से उन्होंने शूट किया था वो गाना, जिस पर यकीन ही नहीं होता।'

सुनील शेट्टी एक शॉट में अटके

सुनील शेट्टी ने आगे बताया, 'बीच में एक शॉट में अटक गए थे हम लोग कि जब फौजी निकलता है बाहर, वो अपने प्यार को कैसे छोड़ेगा। उसकी बीवी को कैसे छोड़ेगा। जेपी जी डिस्कस कर रहे थे और अचानक से MIG ऊपर गया और उसे उन्होंने देखा। कहा बस यही है।

सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर' की शूटिंग याद की

सुनील शेट्टी ने आगे बताया, 'साउंड डाल दिया और मैं ऊपर देखता हूं वो याद दिला देता है कि जंग शुरू हो गई है। राष्ट्र सबसे ऊपर है। और वो कहते हैं- कंपनी मार्च, तो बीवी अलग हो गई। लड़के तैयार हो गए कि ठीक है हमें जंग के लिए जाना है। और बिना पीछे देखे वह जाता रहता है और जंग में चला जाता है।'

सुनील शेट्टी नहीं भूलेंगे वो रात

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी के बारे में भी बताया कि उन्हें बहुत तेज बुखार था, 'अथिया मेरे साथ थी तभी, छोटी बच्ची थी। सिर्फ 3 साल की थी। उसको बुखार था और मैंने उसको वापस भेजा। शूटिंग के दौरान, घड़ी-घड़ी फओन करना पहुंची की नहीं। उसको जाना था मुंबई और वो तेज बुखार के कारण दिल्ली चली गई। तो मैं वो रात कभी भूलूंगा नहीं। अथिया पहुंची और फिर डॉक्टर के पास गई। माना ने कहा कि सब ठीक है। जेपी जी, मैं और सभी परेशान थे।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…