आपकी चापलूसी नहीं करती, हां में हां... निक्की तंबोली का ऊषा नाडकर्णी पर पलटवार, एक्ट्रेस को बताया था 'घमंडी'

Updated on 23-08-2025 04:55 PM
पॉपुलर एक्ट्रेस ऊषा नाडकर्णी ने हाल ही एक इंटरव्यू में निक्की तंबोली को घमंडी बताया था और कहा था कि वह बड़े लोगों में से है और उनसे बात नहीं करती थी। अब निक्की तंबोली ने इस पर रिएक्ट किया है और ऊषा नाडकर्णी को जवाब दिया है। निक्की तंबोली और ऊषा नाडकर्णी दोनों ने साथ में 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में काम किया था।

ऊषा नाडकर्णी ने इंटरव्यू में निक्की तंबोली के बर्ताव पर कुछ ऐसी बातें कहीं, जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई हैं। उन्होंने 'आईएएनएस' से बातचीत में अपने बर्ताव पर कहा, 'मैं जैसी हूं वैसी ही रहती हूं और बातें सीधे-सीधे कह देती हूं, पर यह मुझे घमंडी नहीं बनाता। मैंने कभी कोई दिखावा नहीं किया। इसके बजाय रियल दिखने में विश्वास किया है। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मुझे इसी वजह से पसंद करते हैं।'

निक्की तंबोली का ऊषा नाडकर्णी को जवाब- हां में हां नहीं मिलाती तो इसका मतलब....

निक्की तंबोली ने फिर ऊषा नाडकर्णी के उनके बारे में कहीं बातों पर रिएक्ट किया। वह बोलीं, 'उषा जी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। सिर्फ इसलिए कि आप सीनियर हैं और मैं जूनियर, और मैं आपकी चापलूसी नहीं करती या हर बात में हां नहीं कहती, इसका मतलब यह नहीं कि आप मेरे बारे में कुछ भी कह सकती हैं। प्लीज मुझे घमंडी ने समझें। मैं अपनी पर्सनैलिटी जानती हूं। और मेरे फैंस भी जानते हैं कि मैं कैसी हूं। मैं आपका सम्मान करती हूं, पर बता दूं कि किसी को भी मुझे जज करने का हक नहीं है।'

निक्की तंबोली के लिए यह बोली थीं ऊषा नाडकर्णी

मालूम हो कि ऊषा नाडकर्णी ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में निक्की को घमंडी बताया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह निक्की को पसंद करती हैं, तो ऊषा नाडकर्णी बोलीं, 'फालतूगिरी पसंद नहीं। मैं निक्की से गुस्सा नहीं हूं, लेकिन वो बड़ी है बाबा। हम सब बड़े छोटे लोग।

'मैं बड़े लोगों से ज्यादा बात नहीं करती'

वह आगे बोली थीं, 'हम ज्यादा बात नहीं करने का। हम छोटे हैं तो छोटे ही रहने का। बड़े लोगों से मैं ज्यादा बात नहीं करती, क्योंकि वो बात नहीं करती। वो कभी मिक्स नहीं हुई।' ऊषा नाडकर्णी ने इस इंटरव्यू में कई और खुलासे किए थे। उन्होंने अपने अकेले रहने पर भी बात की। साथ ही बताया था कि जब 'गली बॉय' के लिए ऑडिशन देने को कहा गया तो कैसे स्क्रिप्ट फेंककर निकल गई थीं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…