चीन को बर्बाद कर सकता हूं... ट्रंप का बीजिंग को खुला चैलेंज, रेयर अर्थ पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी

Updated on 26-08-2025 02:06 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को अमेरिका से न टकराने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन के पास ऐसे कार्ड हैं कि अगर वह इस्तेमाल करना चाहें तो दुनिया की दूसरी सबसे बड़े अर्थव्यवस्था को नष्ट कर सकते हैं। सोमवार को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस से कहा कि चीन के साथ व्यापार विवाद में अमेरिका की स्थिति ज्यादा मजबूत है। ट्रंप ने कहा कि चीन के पास कुछ कार्ड हैं लेकिन उनके पास अविश्वसनीय कार्ड हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह बीजिंग का दौरा कर सकते हैं।

चीन को बर्बाद करने की धमकी

ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका चीन के साथ कामकाजी संबंध बनाए रखेगा। उन्होंने कहा, 'चीन के साथ हमारे बेहतरीन रिश्ते रहेंगे। उनके पास कुछ कार्ड हैं। हमारे पास अविश्वसनीय कार्ड हैं, लेकिन मैं ये कार्ड नहीं खेलना चाहता। अगर मैं यह कार्ड खेलता हूं तो इससे चीन बर्बाद हो जाएगा। मैं ये कार्ड नहीं खेलूंगा।'
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की है और वह बीजिंग जाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, किसी समय शायद इसी साल या उसके तुरंत बाद हम चीन जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया शी ने उन्हें चीन आने का निमंत्रण दिया है। ट्रंप की चीन को लेकर ताजा टिप्पणी वॉशिंगटन के बीजिंग के साथ व्यापार युद्धविराम को 90 दिनों के लिए बढ़ाने के बाद आई है।

चीन को ट्रंप की नई धमकी

अमेरिका और चीन 12 अगस्त को व्यापार युद्धविराम को बढ़ाने पर सहमति हुए थे। इसका उद्येश्य वार्ताकारों को आम सहमति बनाने के लिए समय देना है। पिछले एक साल में टैरिफ की लड़ाई तेज हो गई है। ट्रंप ने कई बार च
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने हाल ही में प्रतिबंधित देशों के साथ चीन के तेल व्यापार को एक बड़ा मुद्दा बताया था। स्वीडन में एक वार्ता के दौरान उन्होंने बीजिंग के ईरान और रूस से तेल खरीदने को एक प्रमुख विवाद बताया था। बेसेंट ने बीजिंग पर निर्यात पर निर्भरता कम करने और वैश्विक व्यापार में एक मजबूत आयातक के रूप में खुद को खोलने का भी दबाव डाला है। इसके साथ ही अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में चीन की भूमिका को कम करना चाहता है।
नी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाए हैं। अप्रैल में यह सबसे ज्यादा 145% पर पहुंच गया था। वर्तमान में ज्यादातर चीनी आयात 30% टैरिफ के अधीन है।
चीन पर 200% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप
इस बीच ट्रंप ने चीन की रेयर अर्थ पॉलिसी को लेकर बीजिंग को धमकी दी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर बीजिंग अमेरिका को चुंबक की आपूर्ति जारी नहीं रखता तो 'हमें उन पर 200% या कुछ ऐसा ही टैरिफ लगाना होगा।' चीन ने अमेरिकी टैरिफ के जवाब में अप्रैल में रेयर अर्थ एलीमेंट्स पर निर्यात प्रतिबंध कड़े कर दिए थे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…