मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ... नहीं रही कप्तानी, फिर भी रोहित शर्मा का जुनून देखिए

Updated on 08-10-2025 02:24 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए जब 04 अक्टूबर को टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया गया, तब उसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला था। ये बदलाव था रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया जाना। फैंस बीसीसीआई के इस फैसले के बाद काफी निराश दिखे। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया काफी अच्छा कर रही थी, इसके बाद भी कप्तानी उनसे छीन ली गई। फैंस उसके बाद से रोहित शर्मा के एक रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। अब रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अपना पहला रिएक्शन दिया है।

रोहित शर्मा ने कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी एक अवॉर्ड शो में पहुंचे थे। जहां रोहित शर्मा भी मौजूद थे। इस शो के दौरान रोहित शर्मा से जब ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर सवाल पूछा गया। तब रोहित शर्मा ने कहा कि 'ऑस्ट्रेलिया ने हमारे खिलाफ हर बार एक अलग चुनौती पेश की है। वहां कई बार खेलने के बाद, मैं समझता हूं कि क्या उम्मीद करनी चाहिए। उम्मीद है कि हम वहां जाकर वही कर पाएंगे जो भारतीय टीम से अपेक्षित है और परिणाम अपने पक्ष में कर पाएंगे।'

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड दमदार

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा से पसंद आता है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रलिया में वनडे मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 30 वनडे मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 53.12 की औसत और 90.58 की स्ट्राइक रेट से 1328 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने पांच शतक भी जड़े हैं। ऐसे में रोहित को वहां खेलते हुए देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। रोहित 6 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे मैच खेलने जा रहे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…