पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने की आत्महत्या...

Updated on 15-06-2024 05:24 PM

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में बीती रात पति ने पत्नी सिर पर वारकर मौत की घाट उतार दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां पर पत्नी का शव लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी और पति का शव फांसी के फंदे पर लटका था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली के धौराभठा खार की है। जहां पति-पत्नी दोनों खेती किसानी का कार्य करते थे। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी के सिर फावड़े से वार कर हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।



जानकारी के अनुसार, पति हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी यशोदा दोनों उतई के ग्राम खोपली में खेती किसानी का कार्य करते थे। प्रतिदिन की तरह वो सुबह से खेती करने गए थे जिसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा था। शंका होने पर जब उनके कमरे में झांककर देखा गया तो दोनों के शव दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां खेती में बने कमरे में दोनों के शव थे और कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा को तोड़कर पति- पत्नी दोनों की शवों को बाहर निकाला गया।


एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि खोपली गांव के धौराभठा खार के खेत में बने कमरे में पति-पत्नी के शव पड़ा है और कमरा अंदर से बंद है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति ने यह कदम क्यों उठाया, इसके  बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है और परिजन और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में सफाई और सुरक्षा गार्ड व्यवस्था से जुड़े डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। सूचना…
 16 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान बीजापुर के गंगालूर स्थित पोटा केबिन की 3 छात्राओं के गर्भवती होने का मामला उठा। इस मुद्दे पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाकर…
 16 March 2026
रायपुर, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी…
 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…