पत्नी की हत्या कर पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

Updated on 06-06-2024 05:16 PM

भिलाई। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को चाकू से गोदकर आरोपी पति फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना गुरुवार सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच की है। घटना की सूचना मिलने के बाद नेवई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नेवई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह खौफनाक वारदात मरोदा क्षेत्र की है। प्रमिला नाम की महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। उसकी शादी पांच साल पहले दल्ली राजहरा में साइमन मसीह के साथ हुई थी। पिछले डेढ़ साल से वह मायके मरोदा में रह रही थी और ट्यूशन पढ़ाकर अपना भरन-पोषण कर रही थी। गुरुवार को उसका पति साइमन मसीह उसे और बच्चों को वापस लेने मरोदा पहुंचा था। पत्नी प्रमिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।

पत्नी के मना करने पर गुस्साए पति ने घर से ही धारदार चाकू उठाया और ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। चाकू के वार से प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेचना शुरू की है। पुलिस आरोपी साइमन मसीह की तलाश में लग गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी साइमन मसीह नशे का आदी है और शादी के बाद से लगातार पत्नी से विवाद करता था। यह भी पता चला है कि आरोपी साइमन कोई कामधंधा भी नहीं करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी प्रमिला ने उसे छोड़ दिया और मायके आकर रहने लगी थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…