कैसे बनेगा आत्मनिर्भर भारत? छाते और चश्मे भी नहीं बना पा रहे हम, चीन से आ रहा है ज्यादातर माल

Updated on 29-12-2025 12:52 PM
नई दिल्ली: आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार इस बार बजट में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। ईटी की एक खबर के मुताबिक सरकार कुछ खास सामान के आयात पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ाने के लिए इंसेंटिव देने पर विचार कर रही है। इसका मकसद देश का व्यापार घाटा कम करना और आयात पर निर्भरता कम करना है। यह नई योजना आने वाले बजट में लागू हो सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके लिए हम दूसरे देशों पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं। सरकार इस निर्भरता को कम करना चाहती है।

अधिकारी ने कहा कि कुछ खास सामान के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार आर्थिक मदद दे सकती है जबकि कुछ पर आयात शुल्क बढ़ाया जा सकता है। सरकार ने करीब 100 ऐसे सामानों की लिस्ट बनाई है जिन पर इंसेंटिव दिया जा सकता है। इनमें इंजीनियरिंग सामान, स्टील के उत्पाद, मशीनें और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें जैसे सूटकेस और फ्लोरिंग मटीरियल्स शामिल है। अभी इन चीजों के आयात पर 7.5 फीसदी से 10 फीसदी तक ड्यूटी लगती है।

सरकार की चिंता

अप्रैल से नवंबर 2026 के बीच, भारत ने 292 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया जबकि 515.2 अरब डॉलर का सामान आयात किया। देश के बढ़ते व्यापार घाटे ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। उद्योग जगत को भी यह सलाह दी गई है कि वे अपनी सप्लाई चेन में किसी एक देश पर निर्भर न रहें और स्थानीय स्तर पर भी उत्पादन बढ़ाएं। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर बने कुछ सामान की क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं है और उनकी कीमत भी ज्यादा है, जिस वजह से वे आयातित सामानों से मुकाबला नहीं कर पाते।
भारत में चीन कई सामान का सबसे बड़ा सप्लायर है। उदाहरण के लिए, 2025 में भारत ने 20.85 मिलियन डॉलर के छाते आयात किए, जिनमें से 17.7 मिलियन डॉलर के छाते चीन से आए। इसी तरह, 2024-25 में चश्मों और गॉगल्स का आयात लगभग 114 मिलियन डॉलर का हुआ, जिसमें से करीब आधा चीन से आया। हांगकांग के रास्ते भी काफी सामान आता है। इटली तीसरे नंबर पर है। खेती-बाड़ी में काम आने वाले कुछ मशीनों के मामले में तो चीन से आयात 90% है।

चीन से आयात

यह असंतुलन दोनों देशों के बीच व्यापार में भी दिखता है। अप्रैल से नवंबर 2026 के बीच, भारत ने चीन को 12.2 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया जबकि चीन से 84.2 अरब डॉलर का सामान आयात किया। इस तरह, चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा करीब 72 अरब डॉलर रहा। चीन का एक्सपोर्ट इस साल पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है। पूरी दुनिया के बाजार चीन के सामान से पटे पड़े हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…