एक्सपोर्ट बंद हुआ तो कारखाने कैसे चलेंगे? 500% टैरिफ से अपैरल इंडस्ट्री में हड़कंप

Updated on 10-01-2026 12:56 PM
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारतीय सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है लेकिन आगे इसमें 10 गुना बढ़ोतरी हो सकती है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों पर 500% टैरिफ लगाने के एक विधेयक को हरी झंडी दे दी है जो रूस से तेल खरीद रहे हैं। इनमें भारत के साथ-साथ चीन और ब्राजील भी शामिल हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे खासकर भारत के कपड़ा उद्योग को काफी नुकसान हो सकता है। भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में पतझड़-सर्दियों के मौसम के लिए उत्पादन शुरू कर दिया है। लेकिन 500% टैरिफ का खतरा उन्हें पटरी से उतार सकता है।

कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन विजय अग्रवाल ने कहा, "जो खरीदार पहले भारत में कुछ ऑर्डर भेजने के बारे में सोच रहे थे, वे अब आना नहीं चाहते। उन्होंने हमें लिखना शुरू कर दिया है, पूछ रहे हैं कि अगर यह 500% टैरिफ लगाया गया तो क्या होगा, कौन गारंटी लेगा।" यह उद्योग पहले से ही दबाव में है। पिछले अगस्त में अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया था। इसके कारण भारी छूट देनी पड़ी, घरेलू ब्रांडों का रुख करना पड़ा और पड़ोसी देशों के रास्ते निर्यात ऑर्डर भेजने पड़े।

अमेरिका को एक्सपोर्ट

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने 37 अरब डॉलर का कपड़ा और परिधान निर्यात किया, जिसमें से 28-30% अमेरिका को गया। जब से अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाया है, उद्योग मुश्किल से ही टिक पा रहा है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री के अनुसार अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान अपैरल एक्सपोर्ट में मामूली 2.28% की वृद्धि हुई जबकि टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में 2.27% की गिरावट आई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…