तबाह हो रही इकॉनमी में कैसे करें कमाई? रिच डैड पुअर डैड वाले रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया फॉर्म्यूला

Updated on 20-12-2025 01:36 PM
नई दिल्ली: प्रसिद्ध लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी का मानना है कि दुनिया एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रही है। 'रिच डैड पुअर डैड' लिखने वाले कियोसाकी के अनुसार अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा हाल ही में ब्याज दरों में कटौती और क्वांटिटेटिव ईजिंग (QE) के संकेत बड़े पैमाने पर पैसा छापने का रास्ता खोल रहे हैं। उनका दावा है कि इससे भारी महंगाई (हाइपर-इन्फ्लेशन) आएगी। कियोसाकी ने एक बार फिर सोने, चांदी, बिटकॉइन और एथेरियम जैसी रियल एसेट्स में अपना विश्वास जताया है।

कियोसाकी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। इसका टाइटल है, 'दुनिया की अर्थव्यवस्था तबाह होने पर अमीर कैसे बनें।' उन्होंने लिखा, 'फेड ने दुनिया को अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बता दिया है। फेड ने ब्याज दरें कम कर दी हैं... जो QE (क्वांटिटेटिव ईजिंग) या नकली पैसा छापने वाली मशीन चालू करने का संकेत है। इसे लैरी लेपार्ड 'द बिग प्रिंट' कहते हैं।'

हाइपर-इन्फ्लेशन

कियोसाकी का मानना है कि यह आर्थिक दिशा उन आम लोगों पर बहुत बुरा असर डालेगी जो बढ़ती कीमतों के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी, 'इससे हाइपर-इन्फ्लेशन होगा... जो तैयार नहीं हैं, उनके लिए जीवन बहुत महंगा हो जाएगा।' इस संभावित गिरावट से बचने के लिए कियोसाकी हार्ड एसेट्स खरीदने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी सलाह वही है... ज्यादा से ज्यादा रियल सोना, चांदी, बिटकॉइन और एथेरियम खरीदें।'इसी पोस्ट में उन्होंने बताया कि FED की ब्याज दर में कटौती की घोषणा के बाद उन्होंने हाल ही में और चांदी खरीदी है। उन्होंने बताया कि 2024 में चांदी की कीमत $20 प्रति औंस थी, लेकिन उनका मानना है कि यह जल्द ही बहुत बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, 'चांदी आसमान छूने वाली है, शायद 2026 तक $200 प्रति औंस तक पहुंच जाए।' शुक्रवार को चांदी की कीमत पहली बार 67 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। इस साल चांदी की कीमत में 133 फीसदी तेजी आ चुकी है।

चांदी की कीमत

कियोसाकी ने स्वीकार किया कि उन्हें वास्तव में और चांदी खरीदने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी खरीदारी सिद्धांत और लंबे समय के विश्वास पर आधारित है। उन्होंने कहा, 'क्या मुझे और चांदी खरीदने की जरूरत थी? नहीं। मुझे बस अपने ही सरकार द्वारा ठगा जाना पसंद नहीं है और जब नकली अर्थव्यवस्था तबाह होगी, तब मैं और अमीर बनूंगा।' कियोसाकी लंबे समय से कीमती धातुओं और क्रिप्टोकरेंसी जैसी एसेट्स के मुखर समर्थक रहे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…