मोटा रिटर्न पाने के लिए कितना रिस्क लिया? फंड हाउस को देनी होगी इसकी जानकारी

Updated on 12-07-2024 02:49 PM
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में पैसे लगाने वाले रिटेल निवेशकों की तादाद लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मार्केट रेगुलेटर SEBI चाहता है कि बुल रन में अच्छा रिटर्न पा रहे रिटेल निवेशकों को यह भी पता चलना चाहिए कि उन्हें जो रिटर्न मिल रहा है, उसे पाने के लिए फंड हाउस ने कितना रिस्क लिया है। इस बाबत SEBI ने सुझाव मांगे थे। सूत्रों के अनुसार सेबी जल्द किसी स्कीम के लिए एक्चुअल रिटर्न के साथ में रिस्क-अडजस्टेड रिटर्न (RAR) के बारे में डिस्क्लोजर को जरूरी कर सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे निवेशकों को निर्णय लेने में सुविधा होगी।


इनफॉर्मेशन रेशो से RAR का पता चलेगा। इसके तहत बेंचमार्क के मुकाबले रिटर्न के अलावा RAR बताना जरूरी होगा। पोर्टफोलियो और बेंचमार्क के रिटर्न के अंतर को अतिरिक्त रिटर्न से डिवाइड कर इनफॉर्मेशन रेशो निकलेगा। अभी RAR डिस्क्लोजर जरूरी नहीं है। वर्तमान में अलग-अलग म्यूचुअल फंड्स के इसे निकालने के तरीके भी अलग अलग हैं। RAR की जानकारी होने से अलग-अलग म्युचुअल फंडों की तुलना काफी आसानी से हो सकती है। इससे निवेशक रिस्क उठाने की क्षमता वाले फंड चुन सकते हैं। अगर निवेशक ज्यादा जोखिम लेना चाहते हैं तो हाई RAR वाले फंड चुन सकते हैं। अगर सुरक्षित निवेश करना पसंद है तो फिर निवेशक कम RAR और अधिक स्थिर रिटर्न वाला फंड चुन सकते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
 16 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
 16 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…