कितने दिन बाद होगी वापसी, आया अपडेट, अय्यर ने खुद भी दी फैंस को हेल्थ रिपोर्ट

Updated on 30-10-2025 02:22 PM
नई दिल्ली: भारत के स्टार और अनुभवी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैच पकड़ते वक्त गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। उनकी पसलियों में चोट आई थी। इसके बाद अय्यर को इंटरनल ब्लीडिंग भी हो गई थी, जिसके चलते वह कुछ दिन आईसीयू में भी थे। हालांकि, अब अय्यर पहले से काफी बेहतर हैं और आईसीयू से भी बाहर आ गए हैं। वहीं अब अपडेट आया है कि कब यह सूरमा खिलाड़ी वापसी मैदान पर एक्शन में दिख सकता है।

कितने समय में वापसी कर सकते हैं श्रेयस अय्यर?

रेवस्पोर्ट्ज़ के अनुसार, अय्यर अगले दो महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे, जिससे वह अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी उनका खेलना तय नहीं है, क्योंकि वह उस वक्त आउट ऑफ प्रैक्टिस रहेंगे।
इसी के साथ अय्यर भारत की 2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह नहीं बना पाएंगे। हालांकि, वह टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन, अब चोटिल होने के बाद लगभग तय हो गया है कि उनकी जगह वर्ल्ड कप स्क्वाड में नहीं बनेगी। अय्यर के पास खुद को साबित करने का वक्त नहीं होगा। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप अगले साल फरवरी में खेला जाएगा।

अय्यर ने फैंस को दिया खास मैसेज

इंजरी के बाद श्रेयस अय्यर ने पहली बार फैंस से बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उसमें लिखा है कि, 'मैं अभी रिकवरी प्रोसेस में हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर हो रहा हूं। मुझे जो शुभकामनाएं और समर्थन मिला है, उसे देखकर मैं बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए सचमुच बहुत मायने रखता है। मुझे याद रखने के लिए धन्यवाद।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…