कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है? रिजवान ने बल्लेबाज से पूछकर लिया DRS, सरेआम हुई बेइज्जती

Updated on 08-11-2024 03:53 PM
एडिलेड: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेल गया। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने एक अजीबोगरीब हरकत कर दी। एडिलेड ओवल में खेले जा रहे इस मैच में रिजवान ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम जम्पा के खिलाफ जोरदार अपील की। डीआरएस लेने के लिए अपने साथी खिलाड़ियों की जगह उन्होंने बल्लेबाज से ही पूछ लिया।

जम्पा के कहने पर लिया डीआरएस


यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 34वें ओवर में घटी। नसीम शाह की गेंद पर जम्पा ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद उन्हें छकाकर विकेटकीपर के पास चली गई। रिजवान ने तुरंत कैच आउट की अपील की, लेकिन उन्हें खुद यकीन नहीं था कि गेंद बल्ले से लगी है या नहीं। इसके बाद रिजवान बल्लेबाज से ही बात करने लगे।
रिजवान: क्या तुमने कुछ सुना?
जम्पा: तुम हर चीज के लिए अपील कर रहे हो?
रिजवान: क्या मुझे रिव्यू लेनी चाहिए?
जम्पा: हां, तुम्हें लेनी चाहिए।

डीआरएल में जम्पा नॉट आउट


मोहम्मद रिजवान ने अपने गेंदबाज की तरफ देखा भी नहीं। जम्पा के कहने पर उन्होंने डीआरएस लेने का इशारा कर दिया। रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद और बल्ले के बीच काफी फासला था। स्निकोमीटर देखने से पहले ही पाकिस्तान के फील्डर अपनी-अपनी जगह पहुंच गए। इसके बाद थर्ड अंपायर ने नॉट आउट का इशारा कर दिया। रिजवान का फैसला किसी को समझ नहीं आया।

163 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया


गनीमत रही कि इन चूकों का खामियाजा पाकिस्तान को नहीं भुगतना पड़ा। जब यह घटना हुई तो ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिर चुके थे। टीम का स्कोर 153 रन था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 163 रनों पर ढेर हो गई। हारिस रऊफ ने 5 विकेट और शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट चटकाए। स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों पर 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। 7 बल्लेबाज 10 और 19 के बीच की स्कोर पर आउट हुए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…