प्राइवेट स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा:रायपुर में 10 में से 6 बच्चे निजी और 4 बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ रहे

Updated on 23-02-2026 12:14 PM
रायपुर, रायपुर जिले की स्कूली शिक्षा पर जारी 2026 की ताजा APAAR आईडी स्टेटस रिपोर्ट ने अहम संकेत दिए हैं। जिले में अब सरकारी स्कूलों की तुलना में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या काफी ज्यादा हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कुल 5,40,869 छात्र नामांकित हैं। इनमें से 2,22,265 छात्र सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हैं। जबकि 3,18,604 छात्र निजी स्कूलों में दर्ज हैं। यानी करीब 96 हजार से ज्यादा छात्र निजी स्कूलों में अधिक हैं।

राजधानी ब्लॉक में सबसे बड़ा अंतर

रायपुर शहरी ब्लॉक के आंकड़े सबसे ज्यादा चौंकाते हैं। यहां कुल 2,34,828 छात्र नामांकित हैं। इनमें से 1,73,825 छात्र निजी और मदरसा स्कूलों में पढ़े रहे हैं। जबकि सिर्फ 61,003 छात्र सरकारी और एडेड स्कूलों में हैं।

इसका मतलब राजधानी क्षेत्र में लगभग 10 में से 7 से 8 छात्र निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। धरसींवा जैसे औद्योगिक और शहरी प्रभाव वाले ब्लॉक में भी निजी स्कूलों की संख्या सरकारी स्कूलों से ज्यादा है।

ब्लॉकवार स्थिति, कहां कौन आगे ?

सरकारी स्कूल अपेक्षाकृत मजबूत

  • अभनपुर
  • तिल्दा

निजी स्कूलों का दबदबा

  • रायपुर (शहरी)
  • धरसींवा

यह ट्रेंड बताती है कि ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूल अब भी टिके हुए हैं। शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में निजी स्कूलों की पकड़ तेजी से मजबूत हुई है।

APAAR रिपोर्ट क्या है ?

APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) केंद्र सरकार की “वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी” योजना है। इसके तहत हर छात्र को एक यूनिक डिजिटल आईडी मिलती है, जो आधार सत्यापन से जुड़ी रहती है।

नामांकन, आधार वैलिडेशन और आईडी जनरेशन का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल डैशबोर्ड पर दर्ज होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, रायपुर जिले में 95.11% छात्रों की APAAR आईडी बन चुकी है।

विशेषज्ञ की राय

शिक्षाविद जवाहर सुरी शेट्टी का कहना है कि निजी स्कूलों में बढ़ती संख्या के पीछे कई कारण हैं। उनके अनुसार, लोगों के मन में यह धारणा बन गई है कि शुरुआती स्तर से ही निजी स्कूलों में पढ़ाना बेहतर रहता है।

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, अधोसंरचना की दिक्कतें और बार-बार तबादले जैसी समस्याएं पढ़ाई को प्रभावित करती हैं। वहीं अभिभावकों को लगता है कि निजी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी माहौल बेहतर मिलता है।

आंकड़े क्या संकेत देते हैं ?

शहरी अभिभावकों का झुकाव तेजी से निजी स्कूलों की ओर बढ़ा है। अंग्रेजी माध्यम, बेहतर भवन और प्रतिस्पर्धी माहौल मुख्य कारण माने जा रहे हैं। सरकारी स्कूल डिजिटल सिस्टम में पीछे नहीं हैं, लेकिन नामांकन में गिरावट दिख रही है।

APAAR रिपोर्ट के आंकड़े साफ बताते हैं कि रायपुर में शिक्षा का संतुलन अब निजी स्कूलों की ओर झुक चुका है। अब चुनौती यह है कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता, सुविधाएं और भरोसा कैसे मजबूत किया जाए, ताकि नामांकन का अंतर कम हो सके।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…