माइलेज ज्यादा और शोर आधा, नए साल में लैंड करेंगे दो नए एयरक्राफ्ट, अब तक किसी कंपनी के पास नहीं

Updated on 26-12-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: नया साल 2026 भारत की एविएशन मार्केट के लिए कुछ खास होगा। वह इसलिए क्योंकि नए साल में भारत की सरजमीं पर पहली बार भारतीय एयरलाइंस के दो नए एयरक्राफ्ट A350-1000 और A321-XLR लैंड करेंगे। दोनों ही प्लेन बेहद एडवांस कम फ्यूल खपत करने और करीब 50 फीसदी कम शोर करने वाले हैं। इनमें उड़ान भरना भारतीय यात्रियों के लिए एक शानदार अनुभव रहेगा। भारत की किसी भी एयरलाइंस के पास अभी तक इन दोनों मॉडल वाले एयरक्राफ्ट नहीं है।

इनमें से इंडिगो के बेड़े में शामिल होने वाले A321-XLR के तो अगले महीने जनवरी के पहले सप्ताह में फ्रांस के टूलूज से दिल्ली में लैंड करने की उम्मीद है। इससे इंडिगो एथेंस के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। यह पहला मौका होगा जब भारत की कोई एयरलाइन यूनान की राजधानी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगी। इसमें बिजनेस और इकोनॉमी दो क्लास होंगे। इसे इंडिगो भारत में दिल्ली और मुंबई से एथेंस के बीच डायरेक्ट फ्लाइट के रूप में कनेक्ट करेगी।

एयर इंडिया का विमान

दूसरी तरफ, एयर इंडिया भी अपने यात्रियों के लिए गेम चेंजर करने का काम कर रही है। वह भी अगले साल अपने बेड़े में भारत का पहला A350-1000 प्लेन शामिल कर रही है। अभी तक भारतीय एयरलाइंस के पास A350-900 प्लेन तो है लेकिन किसी के पास भी A350-1000 प्लेन नहीं है। भारत में यह पहला प्लेन है जो अगले साल एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हो जाएगा। इस वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट को दिल्ली से न्यूयार्क, नेवार्क और लंदन रूट पर यूज किया जाएगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…