तेज रफ्तार कार और स्कार्पियो में टक्कर, एक की मौत 6 घायल

Updated on 22-08-2024 12:33 PM

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के बड़े बिनौरी काठाकोनी के पास तेज रफ्तार कार और स्कार्पियो में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई।

वहीं, दोनों वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया है।

सकरी थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात सौरभ साहू(25) निवासी मुंगेली दाउपारा निवासी अपने ममेरे भाई और दोस्तों के साथ मुंगेली से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। उनकी कार सकरी क्षेत्र के काठाकोनी बड़े बिनौरी के पास पहुंची थी।

इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में फ्रंट सीट पर बैठे सौरभ को गंभीर चोटे आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, उनके ममेरे भाई और दोस्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर स्कार्पियो में सवार चार युवकों को भी चोटे आई है। सभी का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…