अरे यह क्या? आराम से क्रीज में पहुंच जाते रियान रिकेल्टन, बीच में आया KKR का गेंदबाज और हो गए रन आउट
Updated on
30-03-2026 11:28 AM
मुंबई: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। बता दें कि मुंबई ने 13 साल के बाद आईपीएल में अपने सीजन का पहला मैच जीता। मुंबई ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा टारगेट भी चेज किया। हालांकि इस मैच में मुंबई इंडियंस के ओपनर रियान रिकेल्टन भी अजीबोगरीब ढंग से रन आउट हुए।किस तरह रन आउट हुए रियान रिकेल्टन?
दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 16वां ओवर डालने ब्लेसिंग मुजरबानी आए थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर रियान रिकेल्टन स्ट्राइक पर थे। रिकेल्टन ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला और 1 रन ले लिया। इसके बाद रिकेल्टन दूसरे रन के लिए भी क्रीज से बाहर आ गए थे। लेकिन तिलक वर्मा ने उन्हें मना कर दिया। अनुकूल रॉय ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो किया।रिकेल्टन वापस क्रीज में आराम से जा सकते थे और वो जा भी रहे थे। लेकिन जैसे ही थ्रो नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ आ रहा था तो बॉल पकड़ने के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी भी आ गए। हालांकि मुजरबानी रिकेल्टन के बीच में आ गए। इसके चलते रिकेल्टन समय से क्रीज में नहीं पहुंच पाए और गेंद आकर सीधा स्टंप्स पर लगी। अगर डाइरेक्ट हिट नहीं होता तो शायद रिकेल्टन पहुंच जाते।