'अरे, ये फिर से मोटे...' अदनान सामी को देख चौंके फैंस, बीवी रोया और बेटी मेदिना संग मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे

Updated on 31-10-2025 02:50 PM
बॉलीवुड के फेमस सिंगर अदनान सामी एक बार फिर चर्चा में हैं। वो हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी और बीवी संग नजर आए। लोगों का ध्यान उनके वजन पर चला गया। लोगों का कहना है कि एक बार फिर उनका वजन बढ़ गया है। मालूम हो कि अदनान कभी 230 किलो के हुआ करते थे। उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया था। इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई तो फैंस हैरान रह गए थे।

अदनान सामी ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस पहने अपनी गाड़ी से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे। उन्होंने बीवी और बेटी संग पपाराजी को पोज भी दिया। आंखों पर काला चश्मा पहने अदनान ने लंबी सी ओवरसाइज टीशर्ट पहनी थी। उनके अपीयरेंस पर लोगों का ध्यान तुरंत चला गया और लोग अपना रिएक्शन देने लगे।

यूजर्स दे रहे हैं रिएक्शन

एक ने कहा, 'ये फिर से मोटे हो गए हैं।' दूसरे ने कहा, 'अदनान ने डाइटिंग बंद कर दी है?' एक और लिखते हैं, 'क्या फायदा पतले होने का, जब फिर से मोटा ही होना है।' तीसरे ने कहा, 'ऋषि कपूर लगने लगे हैं।' अन्य ने कहा, 'वो अपने पुराने फॉर्म में वापस जा रहे हैं।'

अदनान सामी ने की है चार बार शादी

बता दें कि अदनान ने चार बार शादियां की हैं। पहली शादी साल 1993 में जेबा बख्तियार से हुई थी। इनका एक बेटा है अजान सामी खान। शादी के तीन साल बाद इनका तलाक हो गया। साल 2001 में दुबई की रहने वाली अरब सुबाह गलदारी से दूसरी शादी की। अरब की पहली शादी से एक बेटा था। इनका रिश्ता डेढ़ साल ही चल सका।

रोया ने बेटी मेदिना को दिया जन्म

साल 2008 में अदनान ने अरब से फिर से शादी की। लेकिन एक साल बाद इनका तलाक हो गया। साल 2010 में अदनान ने रोया सामी खान से शादी की। शादी के 7 साल बाद रोया ने बेटी मेदिना को जन्म दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…