अरे सब गंवार हैं, बाबर आजम की महानता समझ ही नहीं सकते... पाकिस्तान के सिलेक्टरों पर फट पड़े जावेद मियांदाद
Updated on
18-08-2025 01:06 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित हो गई है। टीम को उससे पहले यूएई में ट्राई सीरीज भी खेलनी है। इसमें वही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिन्हें एशिया कप के लिए चुना गया है। टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ ही प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। दोनों टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-2 पर हैं। हालांकि स्ट्राइक रेट की वजह से दोनों की आलोचना होती है।जावेद मियांदाद ने की आलोचना
बाबर आजम को एशिया कप टीम में जगह नहीं देने की वजह से जावेद मियांदाद ने चयनकर्ताओं की आलोचना की है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मियांदाद ने कहा, उनको खुद को नहीं पता। उन्होंने क्रिकेट खेली है? जो जिस लेवल पे क्रिकेट खेली है, वो सिलेक्शन कर रहे हैं बाबर आजम की। उसको क्या नजर आएगा? बाबर आजम इज अ ग्रेट प्लेयर। अप्स एंड डाउन्स होते हैं। क्रिकेट एक रेडियो की तरह है- आपको स्टेशन पकड़ना होता है। जब आप विकेट पर जाते हैं और गेंदबाज आता है तो आप सोचते हैं कि हां, मैं यह कर सकता हूं।एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में चुनी गई है। सलामी बल्लेबाज के रूप में फखर जमां के साथ सईम अयूब और साहिबजादा फरहान को चुना गया है। विकेटकीपर के रूप में मोहम्मद हारिस को मौका दिया गया है। एशिया कप में पाकिस्तान की टीम भारत के साथ ग्रुप ए में है। इसमें ओमान और यूएई की भी टीम है। 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ पाकिस्तान के अभियान की शुरुआत होगी। 14 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है।