हेरा फेरी 3: परेश रावल ने अक्षय कुमार को लौटा दिए पैसे, अब बाबू भइया का खत्म हुआ नाता, क्या ये शर्त बनी अड़चन

Updated on 24-05-2025 02:23 PM
'हेरा फेरी 3' में बाबू भइया यानी परेश रावल नहीं होंगे। ये ऑफिशियल हो चुका है। खुद एक्टर ने फिल्म से बाहर होने का ऐलान किया था, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था। अक्षय कुमार की कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' इसे प्रोड्यूस कर रही है, जिसने कथित तौर पर एक्टर र 25 करोड़ का हर्जाना ठोक दिया था। अब लेटेस्ट अपडेट ये है कि परेश ने फिल्ममेकर्स को अपना साइनिंग अमाउंट लौटा दिया है। यानी अब उनके फिल्म में आने की उम्मीद पूरी खत्म हो गई है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, Paresh Rawal ने 11 लाख रुपए 'हेरा फेरी 3' के मेकर्स को वापस कर दिए हैं, जोकि उन्हें साइनिंग अमाउंट के रूप में मिले थे। साथ ही उन्होंने 15% सालाना ब्याज और अपने बाहर निकलने के मुआवजे के रूप में कुछ अतिरिक्त राशि भी लौटा दी है।

15 प्रतिशत सालाना ब्याज और थोड़े एक्स्ट्रा पैसे दिए

एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'परेश रावल ने 15% प्रति वर्ष ब्याज के साथ 11 लाख रुपये की साइनिंग राशि वापस कर दी है और फ्रेंचाइजी से हटने के लिए थोड़े ज्यादा पैसे भी दिए हैं।'

15 करोड़ रुपये थी परेश की फीस

अंदरूनी सूत्र ने आगे बताया कि फिल्म के लिए परेश रावल की कुल फीस 15 करोड़ रुपये फिक्स की गई थी, जिसमें उनकी टर्म शीट में एक एनुअल क्लॉज भी था। उन्हें 'हेरा फेरी 3' की रिलीज के एक महीने बाद ही बाकी बचे 14.89 करोड़ रुपये मिलने थे। पूरी शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है और रिलीज की तारीख 2026 के अंत या 2027 में तय होने की बात कही जा रही है। ये देरी एक्टर को पसंद नहीं आई।

फिल्म रिलीज होने के बाद मिलनी थी रकम

सूत्र ने बताया, 'टर्म शीट के अनुसार परेश रावल को साइनिंग अमाउंट के तौर पर 11 लाख रुपए दिए गए थे। उनकी कुल फीस 15 करोड़ रुपए तय की गई थी। टर्म शीट में बताया गया था कि परेश रावल को फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद ही बची रकम - 14.89 करोड़ रुपए मिल जाएगी।'

लंबे इंतजार के कारण छोड़ी फिल्म!

पेमेंट के लिए लंबे इंतजार को देखते हुए परेश ने पीछे हटने का फैसला किया, जिसके बाद उनके और अक्षय कुमार की 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के बीच कानूनी लड़ाई पैदा हो गई। कंपनी ने कथित तौर पर परेश पर 25 करोड़ का हर्जाना ठोका है।

सिर्फ प्रोमो हुआ था शूट

इस बीच, मार्केट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अभी तक फिल्म का केवल प्रोमो शूट ही पूरा हुआ है, जो कथित तौर पर फिल्म की क्रू के साथ भूत बंगला के सेट पर किया गया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…