नमस्ते भइया, चूरमा नहीं मिला... पीएम मोदी ने ली चुटकी तो ये बोले नीरज चोपड़ा

Updated on 05-07-2024 03:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम और संसद की कार्रवाई में व्यस्तता के बीचप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलिंपिक टीम में शामिल एथलीटों से मुलाकात की। उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने एथलीटों से खुलकर बात की। तोक्यो ओलिंपिक के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से भी बात की। इस दौरान उन्होंने नीरज से शिकायत करते हुए कहा कि मेरा चूरमा अभी नहीं आया है। इस पर नीरज ने वादा किया कि जल्द ही वह पेरिस ओलिंपिक से लौटकर उन्हें खिलाएंगे। इस पर पीएम मोदी ने फिर चुटकी ली कि मां के हाथ का ही खाना है।

इससे पहले जब नीरज चोपड़ा बोलने के लिए आए तो पीएम मोदी ने देसी अंदाज में नमस्ते का जवाब दिया। उन्होंने कहा- नमस्ते भइया। दूसरी ओर, जब तोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतकर भारत की छाती गर्व से चौड़ी की थी उस समय नीरज चोपड़ा ने कहा था कि उन्हें मां के हाथ का चूरमा बहुत पसंद है। इस बीच पीएम ने विश्वास जताया कि ओलिंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी देश को गौरवान्वित करेंगे और 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। भारत पेरिस ओलिंपिक के लिए लगभग 120 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और उसे उम्मीद है कि इस बार वे तोक्यो ओलिंपिक से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…