पीएम मोदी के लिए गांधी स्टेडियम में बन रहा हेलिपैड, सिंहदेव ने किया विरोध...

Updated on 20-04-2024 05:20 PM

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को अंबिकापुर दौरे पर आएंगे। उनके आने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और गांधी स्टेडियम में हेलीपैड बनाया जा रहा है। जिसको लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कलेक्टर को पत्र लिखकर विरोध जताया है। उन्होंने इस हेलीपैड निर्माण को जनता की संपत्ति का दुरुपयोग बताया है।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि, शहर के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों, खेल संगठनों, खेल प्रेमियों एवं आमजनों ने मुझे यह जानकारी दी है कि गांधी स्टेडियम में हैलीपैड का निर्माण कराये जाने हेतु काफी मात्रा में निर्माण सामग्री गिराई गई है। मैं यह बताना चाहूंगा कि, राजनीतिक रूप में पार्टी लाईन से बाहर जाकर हम सब ने भाजपा के दिवंगत नेता स्व. रविशंकर त्रिपाठी की पहल पर सभी ने यह संकल्प लिया था कि गांधी स्टेडियम का उपयोग केवल और केवल खेल गतिविधियों के लिये किया जायेगा। खेल गतिविधियों के अलावे किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक, धार्मिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों के लिये इस स्टेडियम का उपयोग नहीं किया जायेगा। इस पर सबकी सहमति थी और सभी हमेशा से इस पर ध्यान भी देते आ रहे हैं।

शहर के खिलाड़ियों और लोगों को होगी दिक्कत
उन्होंने आगे लिखा कि, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अम्बिकापुर में स्वागत करता हूं। किन्तु इसके लिये गांधी स्टेडियम का उपयोग और वहां पर हैलीपैड बनाये जाने के पक्ष में नहीं हूं और इसका विरोध दर्ज कराता हूं। मेरा आपसे आग्रह है शहर का एकमात्र खेल गतिविधियों का केन्द्र जहां पर सुबह-शाम खिलाड़ियों, युवाओं से लेकर शहर के कई लोग स्वास्थ्य की दृष्टि से वॉकिंग करने यहां आते हैं। ऐसे खेल मैदान को एक राजनीतिक कार्यक्रम की दृष्टि से बर्बाद न करें। सिंहदेव ने आगे लिखा कि, हैलीपैड का निर्माण शहर में कहीं और भी किया जा सकता है। पूर्व से पुलिस लाईन एवं पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में हैलीपैड बनी हुई है और ज्यादा असुविधा न हो तो दरिमा हवाई पट्टी भी नजदिक है, उसका उपयोग कर सकते हैं। मैं शहर के खिलाड़ियों, खेल संगठनों, खेल प्रेमियों, आमजनों एवं शहर के नागरिक के नाते तत्काल गांधी स्टेडियम में हैलीपैड निर्माण कार्य को रोकने का अनुरोध करता हूं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…