हवा में दो टुकड़ों में बंटा हेलिकॉप्टर:अमेरिका में हादसा, इंजीनियरिंग कंपनी के CEO, पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

Updated on 11-04-2025 02:34 PM

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को एक हेलिकॉप्टर हडसन नदी में क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में बैठे सभी 6 लोगों की मौत हो गई।

इनमें इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस के CEO ऑगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी मर्स कैंपरुबी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 4, 5 और 11 साल थी। ये परिवार स्पेन का रहने वाला था।

उनके साथ हेलिकॉप्टर का 36 साल का पायलट भी मारा गया। पायलट के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

न्यूयॉर्क सिटी के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले बेल 206 एयरक्राफ्ट दो टुकड़ों में टूट गया था। उसकी टेल और रोटर ब्लेड बॉडी से अलग हो गए थे।

इमरजेंसी क्रू ने नदी से सभी विक्टिम्स को बाहर निकाला। उनमें से चार को माैके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ा।

उड़ान भरने के 15 मिनट में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर

स्थानीय समय के मुताबिक, दोपहर 3 बजे हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और हडसन नदी के ऊपर से गुजरा। जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर नीचे की तरफ गिरने लगा और 3.15 बजे लोवर मैनहैटन इलाके में हडसन नदी में क्रैश हो गया।

इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इनमें देखा जा सकता है कि क्रैश से पहले विमान की टेल और रोटर अलग हो गए। इसके बाद हेलिकॉप्टर हवा में लहराते हुए नदी में गिर जाता है।

कनाडा की कंपनी बनाती है बेल 206 हेलिकॉप्टर

बेल 206 ट्विन ब्लेड वाले हेलिकॉप्टरों की सीरीज है, जो सिंगल इंजन और ट्विन इंजन दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसे बेल हेलिकॉप्टर कंपनी कनाडा के क्यूबेक के मिराबेल में बनाती है। बेल 206L मॉडल में छह लोगों के बैठने की क्षमता होती है। यह हेलिकॉप्टर आग बुझाने और प्रबंधन से जुड़े कई कार्यों के लिए भी इस्तेमाल होता है।

ट्रम्प बोले- हादसे का वीडियो बहुत भयावह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- हडसन नदी में भयानक हेलिकॉप्टर हादसा हुआ है। ऐसा लगता है कि छह लोग- पायलट, दो वयस्क और तीन बच्चे- अब हमारे बीच नहीं हैं। हादसे का वीडियो बहुत भयावह है। विक्टिम्स की फैमिली और दोस्तों को भगवान सहनशक्ति दें। सेक्रेटरी ऑफ ट्रांसपोर्टेशन शॉन डफी और उनकी टीम इस मामले को देख रही है।

न्यूयॉर्क में दो दशक में हेलिकॉप्टर टूर इंडस्ट्री का तीसरा भयावह हादसा

ये हादसा न्यूयॉर्क की हेलिकॉप्टर टूर इंडस्ट्री में बीते 20 साल में हुआ तीसरा बड़ा हादसा है। 2009 में इटली के टूरिस्ट को साइटसीइंग कराने ले जा रहा हेलिकॉप्टर हडसन नदी के ऊपर एक प्राइवेट प्लेन से टकरा गया था। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी।

2018 में एक ओपन-डोर टूरिस्ट हेलिकॉप्टर ईस्ट रिवर में क्रैश हो गया था। हादसे में 5 लोगों की जान गई थी, सिर्फ पायलट बच पाया था।

1977 से अब तक न्यूयॉर्क सिटी में हेलिकॉप्टर क्रैश में 32 लोगों ने जान गंवाई है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…