हेनरिच क्लासेन की तूफानी बैटिंग नहीं आई काम, पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में रौंदा

Updated on 20-12-2024 02:25 PM
केपटाउन: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी हरा दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम ने 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 329 रन ठोक दिए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिच क्लासेन ने विस्फोटक बैटिंग की। इसके बाद भी टीम की पारी 44वें ओवर में 248 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान को न्यूलैंड्स के मैदान पर 81 रनों की बड़ी जीत मिली।

पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों की फिफ्टी

पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक के रूप में पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। लेकिन इसके बाद बाबर आजम क्रीज पर टिक गए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए सईम अयूब (25) के साथ 48 रन जोड़े। कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर के बीच 115 रनों की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने फिफ्टी पूरी की लेकिन शतक से चूक गए। बाबर 95 गेंद पर 73 जबकि रिजवान 82 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हुए।
छठे नंबर पर क्रीज पर उतरे कामरान गुलाम ने तूफानी बैटिंग शुरू कर दी। सिर्फ 25 गेंदों पर गुलाम ने अपनी फिफ्टी पूरी की। 32 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से उन्होंने 63 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में पाकिस्तान की टीम ऑलआउट हो गई। क्वेना मफाका ने 4 जबकि मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए।

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं चले

साउथ अफ्रीका के सभी बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन हेनरिच क्लासेन के अलावा कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान बावुमा 12 तो टोनी डी जोर्जी 34 रन बनाकर आउट हुए। रासी वान डेर डुसेन के बल्ले से 23 और एडेन मार्करम के बल्ले से 21 रन निकले। क्लासेन ने 74 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के मारे। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने 4 जबकि नसीम शाह ने तीन विकेट लिए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…