शराब घोटाला मामले में निरंजन दास की याचिका पर सुनवाई 25 को

Updated on 23-04-2024 05:58 PM

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पूर्व आईएएस निरंजन दास और व्यवसायी विधू गुप्ता की याचिका पर सुनवाई 25 अप्रैल को होगी। यह याचिका एसीबी की एफ़आइआर को ख़ारिज करने की माँग करती है। 25 को इसी मसले पर पूर्व से विचाराधीन दो याचिकाओं पर सुनवाई निर्धारित है।

आबकारी विभाग के पूर्व आयुक्त निरंजन दास और होलोग्राम निर्माता कंपनी से संबंध रखने वाले विधू गुप्ता की ओर से पेश याचिका में यह तर्क है कि, ईडी की ईसीआईआर को सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है, और ख़ारिज ईसीआईआर को आधार बनाकर एसीबी में ईडी ने एफ़आइआर की है, इसलिए एसीबी की एफ़आइआर को विधिक अधिकारिता नहीं है।अतः एसीबी की एफ़आइआर को ख़ारिज किया जाए।

25 अप्रैल को इसी विषय पर अनवर ढेबर और यश टुटेजा की ओर से याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। 23 अप्रैल (मंगलवार) को जब निरंजन दास और विधु गुप्ता की याचिका पर सुनवाई चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की कोर्ट में हुई तो अदालत को यह बताया गया कि, इसी समान विषय पर दो अन्य याचिकाओं पर सुनवाई दो दिन बाद है। इसके बाद हाईकोर्ट ने निरंजन दास और विधु गुप्ता की याचिकाओं को भी अनवर ढेबर और यश टुटेजा की याचिकाओं के साथ सुनने के निर्देश दे दिए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…