स्वास्थ्य मंत्री ने बलौदाबाजार जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, मरीजों से भी मिले...

Updated on 21-06-2024 06:16 PM
रायपुर। बलौदाबाजार जिला के जिला प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार सुबह ओपीडी के समय जिला अस्पताल पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं चेकअप कराने आये मरीजो से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल किया।

 इस दौरान जायसवाल ने जिला अस्पताल की क्षमता 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड करने एवं एमआरआई जांच मशीन लगाने का प्रस्ताव संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें में प्रेषित करने के निर्देश प्रशासन को दिए है। निर्माणधीन बर्न यूनिट की कार्य 1 माह में पूर्ण कर शीघ्र ही प्रारंभ करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।

भर्ती हुए मरीज ग्राम परसाभदेर निवासी बेनीबाई से मंत्री ने पूछा कि कब से भर्ती हो एवं खाना मिलता है कि नही जिस पर उसके परीजनों ने बताया कि बेनीबाई कल शाम से सांस लेने में हो रहे दिक्कतों चलते भर्ती हुई है एवं हमें समय पर खाना मिला है। इसी तरह ग्राम भवानीपुर से आये मरीज श्यामबाई वर्मा नेत्र जांच के लिए पहुंचे थे मंत्री ने उनसे भी आने का कारण पुछते हुए उनके हाल-चाल का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उल्टी दस्त के मरीज भी मिले जिस पर मंत्री ने सभी डॉक्टरों को बरसात के मौसम में सतर्क रहने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सीएचएमओ को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने एवं निचले के अमले को सक्रीय करने के निर्देश दिए है। मंत्री जायसवाल ने इस दौरान ओपीडी, मेडिकल स्टोर, आपात कालीन वार्ड,मेल वार्ड,आयुष विंग, स्टोर, फिजियोथेरेपी,नेत्र वार्ड, हमर लैब, ब्लड बैंक,आरटीपीसीआर,लैब, एमसीएच सहित अन्य कक्षो का भी निरीक्षण किया।


उन्होंने हॉस्पिटल मे संचालित डायलिसिस यूनिट एवं सिटी स्कैन मशीन का भी अवलोकन किया। साथ ही समय में बाथरूमों की नियमित साफ सफाई पर जोर देने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस पूरे निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था की प्रशंसा भी की है एवं सफाई कर्मियों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन भी किया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…