स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने ली मतदान करने की शपथ

Updated on 22-04-2024 05:38 PM

कोरिया  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने  शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।

स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के इस महापर्व, लोकसभा निर्वाचन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-पटना में स्वास्थ्य दल के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला टीकाकरण अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पटना, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ० प्रशांत, नीति आयोग के सदस्य डॉ० इरशाद खान तथा जिला एवं विकासखण्ड के स्वास्थ्य दल के  अधिकारी, कर्मचारियों ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प  लिए।



कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा जिले की गठित स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत जिले के मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।


स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत श्रीमती सरोजनी राय ने कहा कि स्वयं मतदान करेंगे साथ ही परिवार व पड़ोसियों को 7 मई को होने वाले मतदान में भाग लेने के प्रेरित भी करेंगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…