हेडमास्टर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 4 लोगों को ठहराया जिम्मेदार

Updated on 05-09-2024 03:20 PM
बालोद । जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में शिक्षक दिवस के दिन एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें मृतक ने आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया है।

मृतक की पहचान डौंडी ब्लॉक के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी के रूप में हुई है। उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया।

सुसाइड नोट में देवेंद्र कुमेटी ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लिखा है कि "नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे," और इसमें एक व्यक्ति का नाम भी स्पष्ट रूप से उल्लिखित है। सुसाइड नोट में कुछ बड़े नेताओं के नामों का भी उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। मृतक हेडमास्टर की पत्नी भी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…