हेड को किया चित, इकोनॉमी 8 से भी कम, कौन हैं SRH के बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले प्रिंस यादव

Updated on 28-03-2025 01:34 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में एक उभरते हुए सितारे की खूब चर्चा रही। जिस पिच पर मोहम्मद शमी से लेकर पैट कमिंस तक की धुनाई हुई, उसपर यह गेंदबाज सबसे इकोनॉमिकल रहा। 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन खर्च किए। हर बल्लेबाज को अपनी सटीक लाइन लेंथ से परेशान किया। इस गेंदबाज का नाम प्रिंस यादव है।

पहले ओवर में हेड का विकेट लिया

लखनऊ टीम पर बहुत दबाव था क्योंकि ट्रेविस हेड तेजी से रन बना रहे थे। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 47 रन बना लिए थे और खतरनाक दिख रहे थे। लेकिन, आठवें ओवर में प्रिंस यादव ने कमाल कर दिया। उन्होंने गेंद को मिडल और ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ पर फेंका। हेड ने बड़ा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स में जा लगी। इससे पूरा स्टेडियम शांत हो गया। प्रिंस को यह विकेट उनके स्पेल के पहले ही ओवर में मिली। उन्होंने ही विस्फोटक हेनरिक क्लासेन को रन आउट भी किया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…