जल्द शतक ठोकेगा... अभिषेक शर्मा की पारी देख गदगद हो गया परिवार, बहन का रिएक्शन आपने देखा क्या?

Updated on 22-09-2025 03:51 PM
दुबई: 21 सितंबर दुबई में को हुए भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की, और इस जीत के नायक अभिषेक शर्मा रहे। अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया और पाकिस्तान को आठ दिनों में दूसरी बार हराया। अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के सामने पाकिस्तानी गेंदबाज किसी स्कूल टीम की तरह के खिलाड़ियों की तरह लग रहे थे।

अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 172 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। उन्होंने और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े, जिससे पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाजों शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ का दबाव कम हो गया। अभिषेक ने अपनी पारी में कई शानदार शॉट्स लगाए, खासकर शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर लगाया गया छक्का।

पाकिस्तान के खिलाफ पारी देख अभिषेक शर्मा का परिवार गदगद

अभिषेक के प्रदर्शन से उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है। उनकी बहन कोमल ने इस दिन को एक सपने जैसा दिन बताया और विश्वास जताया कि अभिषेक जल्द ही शतक लगाएंगे। उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि 'वह मैन ऑफ द मैच है, हम और क्या कह सकते हैं? आप हमारे चेहरे पर देख सकते हैं, हम बहुत उत्साहित और खुश हैं। हमें उस पर बहुत गर्व है।'
उनकी मां मंजू ने भी अभिषेक की पहली ही गेंद पर छक्का मारने की आदत का जिक्र किया और उम्मीद जताई कि वह इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। अभिषेक शर्मा की इस पारी ने न सिर्फ भारत को जीत दिलाई बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को भी एक अविस्मरणीय अनुभव दिया, जिससे यह मैच सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक मनोरंजक प्रदर्शन बन गया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…