HDFC बैंक जल्द HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO लाएगा : सितंबर 2025 से पहले लिस्टिंग जरूरी

Updated on 12-03-2024 12:37 PM

HDFC बैंक अपनी सब्सिडियरी कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO लाने की तैयारी कर रही है। इकोनॉमिक्स टाइम्स (ET) ने अपनी एक रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी है। HDFC बैंक ने लीडिंग इन्वेस्टमेंट बैंकों को प्रस्तावित IPO के लिए बोलियां और वैल्यूएशन अनुमान लगाने के लिए आमंत्रित किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, HDFC बैंक इस साल की आखिरी तिमाही या 2025 की पहली तिमाही IPO ला सकता है। यदि यह IPO 2024 में आता है तो यह साल के सबसे बड़े इनिशियल पब्लिक ऑफर में से एक हो सकता है। HDFC बैंक और HDFC के मर्जर के बाद यह HDFC का पहला पब्लिक इश्यू होगा।

IPO के जरिए ₹7,500 से ₹10,000 करोड़ जुटा सकता है बैंक
HDB फाइनेंशियल में लगभग 95% हिस्सेदारी रखने वाला HDFC IPO के जरिए 10% हिस्सेदारी बेच सकता है। इसके जरिए बैंक ₹7,500 करोड़ से लेकर ₹10,000 करोड़ जुटा सकता है। इसके साथ ही बैंक निवेशकों के साथ प्री-IPO शेयर प्लेसमेंट पर भी विचार कर सकता है।

अभी, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज की मार्केट वैल्यु 7.9 बिलियन डॉलर यानी करीब 65,690 करोड़ रुपए है। इसके नॉन लिस्टेड शेयरों की कीमत 830 रुपए है। लिस्ट होने के बाद मार्केट कैप के हिसाब से कंपनी सबसे बड़ी लिस्टेड फाइनेंस कंपनियों में से एक होगी।

सितंबर 2025 से पहले HDB फाइनेंशियल को लिस्ट करना जरूरी
बैंक को HDB का IPO को लाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मानदंडों का पालन करने के लिए सितंबर 2025 से पहले कंपनी को लिस्ट होना है। RBI ने सितंबर 2023 में आदेश दिया था कि 'अपर लेयर' के हिस्से के रूप में पहचानी गई NBFCs को दो साल के अंदर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होना होगा।

Q3FY24 में HDFC बैंक का नेट प्रॉफिट 33.54% बढ़ा
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.54% बढ़कर 16,372 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले Q3FY23 में बैंक को 12,259 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

इसके साथ ही इस तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 23.9% से बढ़कर 28,470 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 22,990 करोड़ रुपए थी। प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 24.3% बढ़कर लगभग 23,650 करोड़ रुपए हो गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…