कानपुर किडनी कांड वाले आयुष की कहानी सुना आपने, प्यार के चक्कर में बेची बिहार की 18 बीघा जमीन

Updated on 07-04-2026 12:20 PM
बेगूसराय: आर्थिक तंगी और कॉलेज की फीस चुकाने के लिए अपनी किडनी का सौदा करने वाले आयुष का अतीत कुछ और ही है। आयुष चौधरी बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के औगान गांव का रहने वाला है। उसकी हरकतों की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। पिता ने नौ साल पहले खुदकुशी कर ली। परिवार ने भी एक तरह से उससे संबंध विच्छेद कर लिया है। बेगूसराय जिले में इन दिनों आयुष के किडनी निकालने की कहानी सोशल मीडिया से लोगों के सामने आई।


प्यार के चक्कर में बर्बाद हुआ आयुष

आयुष ने साल 2015 में प्रथम श्रेणी से इंटर पास किया था। पिता राजेश चौधरी का सपना था कि उनका बेटा डॉक्टर बने। उसके बाद आयुष का नामांकन विशाखापट्टनम के एक इंस्टीट्यूट में करवाया गया। पिता को पूरी उम्मीद थी कि बेटा नीट पास कर लेगा। पर ऐसा नहीं हुआ। वहां उसे जिले के मटिहानी क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया।

2017 में आयुष के पिता की मौत हो गई

आयुष के पड़ोसी रमेश चौधरी ने मीडिया से कहा कि प्यार के चक्कर में वह भटक गया। हर माह वह गांव आता था। गलत संगत की वजह से उसकी प्रेमिका उसे छोड़ गयी। रमेश चौधरी कहते हैं कि आयुष की गलत संगत और नशे की लत से परेशान होकर साल 2017 में उसके पिता राजेश चौधरी ने मौत हो गई। आयुष की मां रीता देवी उसे समझाती थी, लेकिन वह अपनी मां की बातों को नजरअंदाज कर देता था।
  • बेगूसराय का रहने वाला आयुष चौधरी नशे की गंभीर लत का शिकार था।
  • साल 2017 में आयुष के पिता राजेश चौधरी की मौत हो गई।
  • प्यार और नशे के चक्कर में पड़कर 18 बीघा पुश्तैनी जमीन बेच डाली।
  • किडनी को मात्र 9 लाख रुपये में बेचने के लिए तैयार हो गया था।
  • आयुष की किडनी निकालने की कहानी सोशल मीडिया से सामने आई।


18 बीघा पुश्तैनी जमीन को बेच डाला

पिता की मौत के दो-तीन महीने बाद आयुष ने जमीन बेचनी शुरू कर दी। उसने गांव की करीब 18 बीघा जमीन बेच दी। उसके चचेरे चाचा के अनुसार, पिता की मौत के कुछ दिनों बाद आयुष को सोशल मीडिया के जरिए यूपी की रहने वाली एक एयर होस्टेस से प्यार हुआ था। उसके पीछे भी उसने काफी खर्च किया। आयुष ने एयर होस्टेस से देवघर में शादी को थी। शादी के तीन महीने तक गांव में रहा। अब कानपुर में हुए किडनी रैकेट मामले में पीड़ित के तौर उसका नाम आया।

आयुष की हरकतों से पत्नी ने छोड़ दिया

इस दौरान आयुष ने फिर से जमीन बेचनी शुरू की। उसकी इस हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने घर छोड़ दिया और कुछ दिनों बाद आयुष से संबंध भी तोड़ लिया। गांव के लोगों के मुताबिक, आयुष वर्ष 2021 में वापस गांव आया लेकिन उसके छोटे भाई ऋषभ ने उसे अपने साथ घर में रखने से मना कर दिया। उसके बाद घर से निकला तो फिर कभी वह बेगूसराय नहीं आया। मां रीता देवी अकेली रहती हैं। लेकिन, पिछले 15-20 दिनों से घर में नहीं हैं। घर में ताला लगा हुआ है।

कानपुर में हुआ था किडनी रैकेट का खुलासा

कानपुर में 30 मार्च को किडनी की खरीद-फरोख्त का मामला उजागर हुआ था। देहरादून के एक मैनेजमेंट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा आयुष नौ लाख रुपये में अपनी किडनी बेचने को तैयार हुआ था। उसने पुलिस को बताया कि ऑपरेशन होने के बाद खाते में 3.50 लाख रुपये ही दिए। भगवानपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया सोशल मीडिया के जरिए किडनी बेचने की जानकारी मिली है, लेकिन साइबर फ्रॉड का कोई भी मामला उनकी जानकारी में नहीं है। न ही किसी थाना की पुलिस के द्वारा सूचना दी गई है। न ही पुलिस कभी उसके घर पर जांच करने के लिए गई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…