रीवा अरोड़ा ने करवा ली है लिप सर्जरी? नई तस्वीरों को देख यूजर्स ने किया दावा, कभी करण कुंद्रा संग उछला था नाम

Updated on 07-03-2024 01:39 PM
आपको वो चाइल्ड आर्टिस्ट याद है, जिनका टीवी एक्टर करण कुंद्रा के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था और इस पर काफी बवाल हुआ था। उस वक्त करण की उम्र 38 साल की थी और रीवा महज 12 साल की थीं। खैर। अब रीवा की नई फोटोज ने फिर से बवाल मचा दिया है। यूजर्स दावा कर रहे हैं, 'रीवा ने महज 14 साल की उम्र में ही लिप सर्जरी करा ली है, उनकी मां को जेल भेज देना चाहिए!' इससे पहले रीवा पर उम्र बढ़ाने के लिए ग्रोथ हार्मोन इंजेक्शन लगाने के आरोप लग चुके हैं।

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कॉमेंट्स

एक यूजर ने लिखा, '14 की उम्र में 25 की क्यों दिखना चाहती है!' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'इसकी मां को तो जेल भेज देना चाहिए।' कुछ लोगों ने तो ये तक लिखा कि हंसिका मोटवानी की तरह इसने भी हार्मोनल इंजेक्शन लगवाए हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म से हुई शुरुआत

Riva Arora बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2011 में 'रॉकस्टार' फिल्म में काम किया। शॉर्ट मूवी 'नैना' (2018) में नजर आईं। इसी साल हॉलीवुड मूवी 'बेस्ट फ्रेंड' में भी काम किया। वो टीवी सीरियल 'मेरे पापा हीरो हीरालाल' में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2021 में उन्हें मोस्ट पॉप्युलर एक्ट्रेस ऑफ द ईयर का भी अवॉर्ड दिया गया।

उम्र को लेकर छिड़ी थी बहस

साल 2022 में रीवा अरोड़ा की उम्र को लेकर बहस छिड़ी थी। किसी ने दावा किया कि वो 12 साल की हैं। साल 2023 में एक्ट्रेस ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि वो अपनी सही उम्र का खुलासा जल्द ही करेंगी।

मां ने गिफ्ट की थी 44 लाख की कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में जन्मीं और मुंबई में पली-बढ़ी रीवा के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मां का नाम निशा अरोड़ा है, जोकि वकील हैं। बहन का नाम मुस्कान है। पिछले साल रीवा के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स हुए थे। इस खास मौके पर उनकी मां ने ब्लैक कलर की ऑडी कार गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 44 लाख रुपये है।

डेढ़ साल की उम्र से कर रही हैं काम

रीवा को साल 2020 में 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (2019) और 2017 में श्रीदेवी की 'मॉम' जैसी फिल्मों में देखा गया है। कहते हैं कि रीवा जब मात्र डेढ़ साल की थीं, तब रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। कई टीवी विज्ञापनों और शूट्स में नजर आईं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…