
चंडीगढ़। हरियाणा में मंगलवार को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी। आज विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में सरकार ने बहुमत साबित कर दिया। विश्वास मत ध्वनिमत से पास हुआ। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नए मुख्यमंत्री को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वास मत का फैसला सीक्रेट बैलेट से होना चाहिए था। लेकिन विधानसभा स्पीकर ने कहा कि ऐसा कोई प्रविधान नहीं है।
विश्वास मत के दौरान हरियाणा की भाजपा सरकार में पूर्व में साझीदार रहे जेजेपी के दस के दस विधायक अनुपस्थित रहे। क्योंकि फ्लोर टेस्ट से पहले जेजेपी ने अपने विधायकों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया। जिसमें विधायकों को अनुपस्थित रहने के लिए कहा गया।