हरमनप्रीत कौर का बल्ला ऐसा गरजा... WPL में हुआ बड़ा कारनामा, इस लिस्ट में हो गईं नंबर 1

Updated on 14-01-2026 01:50 PM
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग ( WPL ) में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 71 रन बनाए। यह जीत मुंबई इंडियंस के लिए रिकॉर्ड तोड़ रही, क्योंकि उन्होंने WPL में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया।

हरमनप्रीत का रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में अपने WPL करियर का 10वां अर्धशतक जड़ा और 1,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं। मैच में गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 का स्कोर बनाया था। उनकी तरफ से जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद 43) और भारती फुलमाली (नाबाद 36) ने अंत में तेजी से रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस को 193 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्होंने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हरमनप्रीत कौर के अलावा, अमनजोत कौर ने 26 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने हरमनप्रीत के साथ मिलकर 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने मैच का रुख मुंबई के पक्ष में मोड़ दिया। अंत में, निकोला कैरी ने 22 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाकर हरमनप्रीत का साथ दिया और टीम को जीत दिलाई। इन दोनों ने मिलकर 43 गेंदों पर 84 रनों की अटूट साझेदारी की।

मुंबई इंडियंस का तगड़ा प्रदर्शन

हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में दो बार जीवनदान भी मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यह मैच चार गेंदें शेष रहते जीत लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है।इससे पहले, गुजरात जायंट्स की पारी में जॉर्जिया वेयरहम 33 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। भारती फुलमाली ने सिर्फ 15 गेंदों पर तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। भारती फुलमाली की तेज बल्लेबाजी ने गुजरात को अंतिम तीन ओवरों में 49 रन जोड़ने में मदद की। उन्होंने आखिरी ओवर में अमनजोत कौर के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…