ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारिस रउफ की खास हैट्रिक! इस बल्लेबाज से लिए सिरदर्द बना पाकिस्तानी गेंदबाज

Updated on 10-11-2024 05:53 PM
पर्थ: तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज कहर बनकर टूटे। पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम के गेंदबाजों ने कप्तान मोहम्मद रिजवान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया। टीम के लिए नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हारिस रउफ ने भी दो विकेट झटके। हारिस रउफ ने पारी में 7 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 24 रन खर्च किए।

ऑस्ट्रेलियाई पारी में हारिस रउफ ने जो दो विकेट लिए उसमें सबसे खास ग्लेन मैक्सवेल का था। मैक्सवेल सिर्फ दो गेंद खेल पाए और अपना खाता तक नहीं खोल सके। रउफ ने मैक्सवेल को सैम अयुब के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही इस सीरीज में ऐसा तीसरी बार हुआ जब हारिस रउफ ने ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। इस तरह पाकिस्तानी गेंदबाज ने मैक्सवेल के खिलाफ अपनी खास हैट्रिक पूरी की।

140 रन के स्कोर पर सिमट गई ऑस्ट्रेलियाई टीम

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग बहुत ही खराब रही। पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 140 रन का ही स्कोर खड़ा पाई। ऑस्ट्रेलिया की टीम तरफ से सबसे ज्यादा सीन एबट ने 40 गेंद का सामना कर 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रनों का योगदान दिया था। इन दोनों के अलावा और कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 31.5 ओवर में ही पाकिस्तान के आगे अपना हाथ खड़ा दिया। वहीं पारी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 9 खिलाड़ी ही बल्लेबाजी कर पाए। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई की तरफ से पहली बार वनडे में बल्लेबाजी करने उतरे कूपर कोनली मोहम्मद हसनैन की गेंद पर चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह रिटायर्ड हर्ट हो गए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…