जसप्रीत बुमराह पर हार्दिक पंड्या एंगल, शुभमन गिल का भी कटेगा पत्ता? टेस्ट कप्तानी पर धाकड़ का बड़ा बयान

Updated on 19-05-2025 01:23 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में टेस्ट कप्तानी को लेकर अटकलें तेज हैं। कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल प्रमुख हैं। रोहित शर्मा के कप्तानी छोड़ने के बाद बुमराह स्वाभाविक पसंद लग रहे थे, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि गिल को बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसकी वजह बुमराह का वर्कलोड और चोटों से जूझना है। पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने भी अपनी राय दी है। उनका मानना है कि बुमराह को कप्तानी का मौका इसलिए नहीं मिल रहा है, क्योंकि हार्दिक पंड्या को टी-20 की कप्तानी फिटनेस की वजह से नहीं मिली थी।

बांगड़ ने केएल राहुल को भी एक अच्छा विकल्प बताया है। उनका कहना है कि राहुल एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्होंने पहले भी टीम का नेतृत्व किया है। संजय बांगड़ ने टेस्ट कप्तानी को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि बुमराह नंबर-1 टेस्ट कप्तान के उम्मीदवार इसलिए नहीं बन पाए, क्योंकि उनकी फिटनेस एक समस्या है। यही वजह हार्दिक पंड्या के साथ भी थी, जब सूर्यकुमार यादव को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। बांगड़ ने कहा- हार्दिक पंड्या के लिए जो मापदंड अपनाया गया था, वही जसप्रीत बुमराह के लिए भी अपनाया जा रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…