हंसिका मोटवानी ने तलाक की खबरों पर बिना कुछ बोले ली चुटकी, वीडियो देख लोग बोले- ये हंसी बहुत कुछ कहती है
Updated on
22-08-2025 02:13 PM
हंसिका मोटवानी के फैंस को तब बड़ा झटका लगा था, जब बीते दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दीं। यह खबर जंगल में आग की तरह फैली। कयास लगने लगे कि क्या शादी के ढाई साल बाद हंसिका और उनके बिजनसमैन पति सोहेल कथुरिया का रिश्ता टूटने वाला है! दिलचस्प है कि इस चर्चाओं में दोनों ने जहां चुप्पी साध ली, वहीं हंसिका अपने सहेलियों के साथ बाली में छुट्टियां मनाने चली गईं। एक ओर जहां इंस्टाग्राम पर वह वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रह हैं, वहीं अब उन्होंने कुछ ऐसे क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर वह कहना क्या चाहती हैं।
मुंबई में पैदा हुईं 34 साल की हंसिका ने टीवी पर 'शका लाका बूम बूम' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पॉपुलैरिटी बटोरी थी। बाद में वह हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' में लीड हीरोइन बनकर पर्दे पर आईं। वह अब हिंदी से ज्यादा तमिल और तेलुगू फिल्मों में नजर आती हैं। बहरहाल, एक्ट्रेस के पोस्ट को देखकर लगता है कि तलाक की अफवाहों के बीच उन्होंने ने मजेदार अंदाज में जवाब देने का फैसला किया है।
इंस्टाग्राम स्टोरी में हंसिका मोटवानी का क्रिप्टिक पोस्ट
हंसिका मोटवानी ने अटकलों का सीधा जवाब देने के बजाय, इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट किए, हालांकि एक खास वीडियो ने सबका ध्यान खींचा। इसमें हंसिका मोटवानी अपने फोन को स्क्रॉल करती हुई दिखाई दे रही हैं और फिर अचानक हंसने लगती हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'जब मैं अपने लाइफ के बारे में लोगों की राय पढ़ती हूं।' उनहोंने इसके साथ हंसते हुए और हाथ जोड़ते हुए इमोजी भी लगाई।
फैंस बोले- ये हंसी बहुत कुछ कहती है
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने बिना कुछ बोले जवाब दे दिया है। एक फैन ने लिखा है, 'हंसिका की ये हंसी उन लोगों के लिए है, जो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।' एक दूसरे फैन ने लिखा है, 'उनकी यह हंसी बहुत कुछ कहती है। क्या ये तलाक की खबरों पर है? या फिर जिंदगी में एक नए चैप्टर की शुरुआत को लेकर?' एक अन्य ने लिखा है, 'चाहत यही है कि उनकी यह हंसी यूं ही बनी रहे।'
हंसिका मोटवानी की बाली वेकेशन की तस्वीरें
बहरहाल, हंसिका के इंस्टाग्राम पर इन दिनों बाली की तस्वीरें और वीडियोज चर्चा बटोर रही हैं। इनमें वह कहीं पूल के किनारे आराम फरमाती दिख रही हैं, तो किसी में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए दिख रही हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…