सरकार ने रक्षा ये लक्ष्य
सरकार ने 2024-25 तक ₹1,75,000 करोड़ रुपये के रक्षा विनिर्माण को प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें ₹35,000 करोड़ रुपये का निर्यात शामिल होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर पोस्ट किया, "भारत का रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष 2023-24 में ₹21,083 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5% की वृद्धि है।"सूत्रों ने बताया कि जहां अमेरिका जैसे पुराने सहयोगियों ने निर्यात का एक बड़ा हिस्सा लिया है। वहीं निर्यात करने वाले देशों की सूची में कई नए देश भी शामिल हुए हैं, जिनमें गुयाना भी शामिल है जिसने पिछले वित्त वर्ष में HAL से दो हिंदुस्तान 228 परिवहन विमान प्राप्त किए हैं। वहीं HAL ने पिछले वित्त वर्ष में परिचालन से अब तक का सबसे अधिक राजस्व ₹29,810 करोड़ दर्ज किया है, जो लगभग 11% की दो अंकों की वृद्धि है।
