ओमान की एशिया कप टीम में आधे दर्जन पाकिस्तानी, कप्तान जतिंदर पंजाब के लुधियाना से

Updated on 20-09-2025 12:58 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था। मैच के पहले टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान से हाथ नहीं मिलाया। मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए। इस दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय टीम ने अपने ग्रुप के आखिरी मैच में ओमान का सामना किया। ओमान के खिलाड़ियों के साथ सूर्यकुमार यादव ने मैच खत्म होने के बाद लंबे समय तक बात की और फोटो खींचवाए।

ओमान की टीम में भी पाकिस्तानी

ओमान आईसीसी की एसोसिएट देशों में आता है। उसके ज्यादातर खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के ही हैं। टीम के कप्तान जतिंदर सिंह का जन्म भी भारत में हुआ था। टीम में पाकिस्तान के भी कई खिलाड़ी हैं। भारत के खिलाफ फिफ्टी ठोकने वाले आमिर कलीम का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ फिफ्टी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नदीम भी पाकिस्तान में जन्मे हैं।
इनके अलावा शकील अहमद, मोहम्मद इमरान, शाह फैसल और नदीम खान भी पाकिस्तान के हैं। मोहम्मद इमरान का गेंदबाजी एक्शन शोएब अख्तर की तरह है। पाकिस्तान में मौका नहीं मिलने के बाद उन्होंने ओमान का रुख किया था।

भारतीय खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा

एशिया कप में खेलने वाली ओमान की टीम में भारत में जन्मे के साथ ही भारतीय मूल के कई खिलाड़ी हैं। कप्तान जतिंदर के अलावा आशीष ओडेडरा, करण सोनावाले, विनायक शुक्ला, आर्यन बिष्ट और समय श्रीवास्तव का नाम शामिल है। इस टूर्नामेंट में ओमान की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद दूसरे में यूएई से हार मिली। फिर भारत के खिलाफ टीम ने अच्छा खेल तो दिखाया लेकिन अंत में मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…