बड़ा नाम सुना था डीडीए के लक्जरी फ्लैट का, जब खरीद कर देखने गए तो माथा पकड़ लिए
Updated on
16-04-2024 03:06 PM
नई दिल्ली: ब्रिगेडियर सुजीत नारायण सेना से रिटायर हो चुके हैं। वह दिल्ली के किसी अच्छे इलाके में रिटायर्ड लाइफ बिताना चाहते थे। जब, नवंबर 2023 में उन्होंने सुना कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) या डीडीए लक्जरी फ्लैटों की एक योजना The Golf View Condos लेकर आ रहा है। बताया गया था कि यह डीडीए का अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है जो कि सारी सुविधाओं से परिपूर्ण है। बस उन्होंने सोच लिया कि उनके रिटायर्ड लाइफ बिताने वाले घर की उनकी तलाश पूरी हो गई है। लेकिन जब वह फ्लैट के लिए पूरी रकम जमा कर अपना फ्लैट देखने गए तो माथा पकड़ लिया। उनका सपना चकनाचूर हो गया।