इजरायल को मान्‍यता देंगे खाड़ी के मुस्लिम देश, अब्राहम अकॉर्ड पर अमेरिका के ऐलान से मची हलचल, जानें क्या बोले ट्रंप के दूत

Updated on 26-06-2025 01:18 PM
यरुशलम: ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के बाद इजरायल के लिए एक बड़ी अच्छी खबर आने वाली है। खाड़ी के कई मुस्लिम देश इजरायल को मान्यता देने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने ये जानकारी दी है। विटकॉफ ने सीएनबीसी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि 'वॉइट हाउस को लगता है कि अब्राहम समझौते में शामिल होने वाले देशों पर बड़ी घोषणाएं होंगी।' साल 2020 में डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान अब्राहम समझौता मध्य पूर्व का एक अहम घटनाक्रम था, जब संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मोरक्को और सूडान ने इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य करने की घोषणा की थी।

अब्राहम समझौते का होगा विस्तार

विटकॉफ ने सीएनबीसी को बताया कि 'राष्ट्रपति (ट्रंप) का प्रमुख उद्येश्य यह है कि अब्राहम समझौते का विस्तार किया जाए।' विटकॉफ ने यह भी कहा कि 'वह और उनकी टीम विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश विभाग के साथ समन्यव में काम कर रहे हैं ताकि अधिक देशों को (अब्राहम समझौते में) शामिल किया जा सके।' विटकॉफ ने कहा कि यह कदम मध्य पूर्व में स्थिरता को बढ़ावा देगा।

मध्य पूर्व में स्थिरता की तरफ बताया कदम

उन्होंने कहा, 'हम उन देशों में सामान्यीकरण की उम्मीद कर रहे हैं, जिनके बारे में लोगों ने कभी सोचा नहीं होगा कि वे इसमें शामिल होंगे। इसलिए हम उस संभावना के लिए उत्साहित हैं। यह मध्य पूर्व में स्थिरता लाने वाला भी होगा।' विटकॉफ ने संकेत दिया कि इजरायल के साथ संबंध शुरू करने वाले नए देशों के बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी। हालांकि, उन्होंने उन देशों के नाम नहीं बताए जो इस समझौते में शामिल हो सकते हैं।

ईरान के साथ शांति समझौते की उम्मीद

इसके साथ ही उन्होंने ईरान के साथ भी शांति समझौते की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु संवर्धन करना और इसके एटमी हथियार तैयार करना अमेरिका के लिए रेड लाइन है। ट्रंप के विशेष दूत ने कहा कि वह तेहरान के साथ एक व्यापक शांति समझौते की उम्मीद रखते हैं। उन्होंने कहा, 'हम हथियार नहीं बनाने दे सके। इससे पूरा क्षेत्र अस्थिर हो जाएगा। तब हर किसी को बम की जरूरत होगी और हम ऐसा नहीं कर सकते हैं।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…