गुकेश को कार्लसन की चुनौती मंजूर:बोले- मौका मिला तो परख लूंगा, कार्लसन ने कहा था- वर्ल्ड चैंपियनशिप में मुझे हराने वाला कोई नहीं

Updated on 20-12-2024 02:15 PM

वर्ल्ड चेस चैंपियन भारत के डी गुकेश (18) ने कहा कि वे 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन से किसी भी टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 12 दिसंबर को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप फाइनल में 7.5-6.5 से हराया था। इतनी कम उम्र में खिताब जीतने वाले गुकेश दुनिया के पहले प्लेयर हैं। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। दरअसल, गुकेश के चैंपियन बनने के बाद कार्लसन ने कहा था, 'मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलता। वहां मुझे हराने वाला कोई नहीं है।'

गुकेश और कालर्सन अगले साल (2025) नॉर्वे चैंपियनशिप में 26 मई से 6 जून 2025 के बीच पहली बार एक-दूसरे के सामने होंगे।  उन्होंने कहा कि कार्लसन सर्वश्रेष्ठ हैं, मौका मिला तो उनके सामने बिसात पर खुद को परख लूंगा।

सवाल: लिरेन की वो कौन सी चाल थी, जिससे आपको जीत का यकीन हो गया? 

जवाब: एक चाल कैसे गेम बिगाड़ सकती है, वो ऐसे समझें कि जब लिरेन ने Rf2 खेला तो मैं हैरान था, क्योंकि इसकी उम्मीद नहीं थी। फिर खुद को संभालने के लिए मैंने एक घूंट पानी पिया। सांस ली और खुद को शांत किया। फिर ध्यान से चेसबोर्ड देखा कि कहीं कोई गलती तो नहीं हो रही। इसके बाद मैच जीतने वाली चालों को दिमाग में सेट किया। थोड़ी देर में मुझे लगा कि अब खेल खत्म करने का समय आ गया है।

सवाल: आपके लिए परिवार ने सब कुछ दांव पर लगाया। क्या वो संघर्ष याद है? 

जवाब: मैं उन्हें कैसे भूल सकता हूं। वो ही दिन थे, जिन्होंने मुझे चेसबोर्ड से नजर नहीं हटाने दी। जब भी नजर हटाने की कोशिश करता, माता-पिता के संघर्ष के पल याद आ जाते। एक वक्त उम्मीदों के बहुत ज्यादा दबाव ने मेरे खेल पर भी असर डाला। वो 2023 की शुरुआत के दिन थे। इसलिए मैंने तय किया है कि बस सीखते रहना है, खुद में सुधार करना है। इसी लाइन पर आगे बढ़ा और घर के सपोर्ट से दबाव से बाहर आया। कभी-कभी उम्मीदों का दबाव आपका लक्ष्य बदल सकता है, इसलिए सही समय पर इससे बाहर आना ही ठीक है।

सवाल: आनंद 5 बार चैंपियन बने। आपकी अब क्या रणनीति है?

जवाब: मेरी कोशिश खेल को और बेहतर बनाने की है। जिस मुकाम पर हूं, वो जीवन का एक चरण था। अगला टास्क खुद को उस स्तर पर बनाए रखने का है, जो अब तक करियर में आई चुनौतियों से भी कठिन है।

सवाल: आपने सालों तक सख्त ट्रेनिंग की?

जवाब: मुझे याद है कि 2015 में एशियन स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-9 कैटेगरी में पहली बार जीता था। इसके बाद से ही मैंने ट्रेनिंग को और जटिल किया। माता-पिता ने हर पल इस बात का ध्यान रखा कि मेरा फोकस किसी भी वजह से डायवर्ट न हो। पांच साल पहले मैं, अर्जुन, प्रागननंदा और निहाल ग्रैंडमास्टर बनने वाले थे। हर कोई एक-दूसरे से आगे बढ़ने की कोशिश में था, लेकिन हम सभी शीर्ष पर पहुंच गए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…